दैनिक प्रतियोगिता प्रभात, क्रमांक- 664, दिनांक- 30-09-2021 दिन- गुरुवार

_*दैनिक प्रतियोगिता प्रभात 📝*_  *क्रमांक- 664*
*दिनांक- 30-09-2021  दिन- गुरुवार*
*~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~* 
 *निर्देश:- निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए–*
*अनुच्छेद–*
भारत का सबसे पहला कृत्रिम उपग्रह 19 अप्रैल 1975 ई० को छोड़ा गया। यह भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिन था। जिसका नाम रखा गया आर्यभट्ट। इस उपग्रह के नाम से संबंधित कहानी है एक महान वैज्ञानिक और खगोल वैज्ञानिक की जिसका नाम था आर्यभट्ट।
        बचपन से ही आर्यभट्ट आकाश में तारों को अपलक निहारते रहते थे। उन्हें लगता कि आकाश में ढेरों रहस्य छिपे हैं। उनमें इन रहस्यों को जानने की इच्छा बलवती होती गई। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने शिक्षा के महान केंद्र नालंदा विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। यहां वे खगोल विज्ञान पर जानकारियां जुटाने में लग गए । गहन अध्ययन के बाद उन्होंने आर्यभट्टीयम् नामक ग्रंथ की रचना संस्कृत श्लोंको में की। यह ग्रंथ खगोल विज्ञान की एक उत्कृष्ट रचना है।
            आगे चलकर आर्यभट्ट ने एक और पुस्तक 'आर्यभट्ट सिद्धांत' के नाम से लिखी।यह पुस्तक दैनिक खगोलीय गणनाओं और धार्मिक कृत्यों के शुभ मुहूर्त निश्चित करने के काम आती थी‌। आज भी पंचांग बनाने के लिए आर्यभट्ट की खगोलीय घटनाओं का उपयोग किया जाता है। निस्संदेह आर्यभट्ट प्राचीन भारतीय विज्ञान और खगोल शास्त्र का प्रकाशवान नक्षत्र है।

*प्र०:1-* आर्यभट्टीयम् ग्रंथ की रचना  किस भाषा में की गई ?
(A) हिन्दी (B) संस्कृत
(C) पंजाबी(D) फारसी

*प्र०:2-* भारत का सबसे पहला प्रथम उपग्रह कब छोड़ा गया था?
(A)  19 अप्रैल 1975 
(B) 19 अप्रैल 1976 
(C) 19 अप्रैल 1985 
(D) 19 अप्रैल 1965

*प्र०:3-* आर्यभट्ट ने.........में योगदान दिया-
(A) विज्ञान (B) कला 
(C) गणित (D) संस्कृति

*प्र०:4-* भारतीय विज्ञान और खगोल शास्त्र का प्रकाशमान नक्षत्र  है-
(A) कौटिल्य (B) बाणभट्ट 
(C) कालिदास  (D) आर्यभट्ट

*प्र०:5-* प्रारंभिक शिक्षा के बाद आर्यभट्ट ने..........में प्रवेश लिया।
(A)  बनारस विश्वविद्यालय 
(B)  नालंदा विश्वविद्यालय 
(C) तक्षशिला विश्वविद्यालय
(D) कलकत्ता विश्वविद्यालय

*क्रमांक 663 के प्रश्नों के उत्तर नीचे लिंक से दैनिक प्रतियोगिता प्रभात इमेज में देखें।*
_____________________________
फेसबुक लिंक 🖇️ 
______________________________

Comments

Total Pageviews