काव्यांजलि,1388, दिनांक- सोमवार, 04अक्टूबर 2021

**बेसिक की कविताएं*

# *काव्यांजलि* #
टीम मिशन शिक्षण संवाद की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🔴 *काव्यांजलि,1388* 🔴🔵
दिनांक- सोमवार, 04अक्टूबर 2021~~~~~~~~



Class-8
Subject- English (Rainbow) Lesson- 5 
*"Play Things"*
Part-2

ढूँढ़ रहा मैं, 
खेल की चीजें मँहगी।
कर रहा इकट्ठा मैं, 
चाँदी-सोने की गठरी।।

जो कुछ मिलता तुमको,
खुशी का खेल हो रचते।
अपनी ताकत, अपना टाइम,
दोनों हम गँवाते।।

कभी नहीं कर सकता पार,
इच्छा का समुद्र। 
किन्तु पार करने का,
करता मैं संघर्ष ज़रूर।।

छोटी कमज़ोर नाव से,
खेल रहा हूँ।
मैं भी खेल, 
जाता हूँ, यह भूल।।

🙏रचना-
सरिता तिवारी (स०अ०)
उच्च प्रा० वि०- कन्दैला 
क्षेत्र- मसौधा जनपद- अयोध्या

🔵🟣 *काव्याँजलि, 373*🟣🔵 
दिनाँक- सोमवार, 04.10.2021

कक्षा- 5
विषय- हिन्दी
पाठ- 10
*एक दिन की बादशाहत* (भाग- 2)

रोका फिर दादी को पीने से हरीरा,
दी हिदायत पेट फट जाएगा।
अण्डा, मक्खन अपने लिए रखवाया,
दलिया, दूध-बिस्कुट सब में बँटवाया।।

अम्मी को गन्दे दाँतो के लिए टोका,
जबरदस्ती उठाकर मंजन करवाया।
बड़े बाल, शेव न करना और गन्दे कपड़ों के लिए,
अब्बा को भी धमकाया।।
 
हँसते-हँसते अब्बा का बुरा हाल हो गया,
गजल गाना रुकवा कर ऑफिस भेजा गया।
अम्मी की पसन्द की चीजें मना करवायीं,
खानसामे से आज मिठाई बनवायी।।

भाईजान को भी आँखें दिखायी,
आपा को साड़ी के लिए डाँट लगायी।
दूसरी सुबह सलीम की आँख खुली,
कई चीजें आज बदली हुयी मिली।।

🙏 रचना-
भागीरथी पाण्डे (प्र०अ०)
रा० प्रा० वि०- परमा
ब्लॉक- हल्द्वानी, जिला- नैनीताल

✏️संकलन-
📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews