नन्हें मुन्ने बच्चे

तर्ज - सावन का महीना

 

हम नन्हें-मुन्ने बच्चे, 

हम नहीं किसी से कम।

गलत के आगे नहीं झुकेंगे, 

हम में बहुत है दम।।


डॉक्टर बन देश की सेवा करेंगे, 

किसी महामारी से हम न डरेंगे,

कितना बड़ा हो संकट, 

पर नहीं रुकेंगे हम।

गलत के आगे नहीं झुकेंगे, 

हम में बहुत है दम।।


सेना में भर्ती हो सैनिक बनेंगे, 

देश की खातिर हम जान भी दे देंगे,

सीमा पर हो दुश्मन, 

बढ़ाएँगे कदम।।

गलत के आगे नहीं झुकेंगे, 

हम में बहुत है दम।। 


वैज्ञानिक बनकर देश चमकाएँगे,

नये अविष्कारों से मान बढ़ाएँगे, 

नित नई खोजों में,

नाम करेंगे हम।।

गलत के आगे नहीं झुकेंगे, 

हम में बहुत है दम।।


पढ़ लिख कर हम शिक्षक बनेंगे, 

माता-पिता का नाम रोशन करेंगे,

काँटें हो राहों में, 

पर फूल बनेंगे हम।।

गलत के आगे नहीं झुकेंगे, 

हम में बहुत है दम ।।

हम नन्हें मुन्ने बच्चे, 

हम नहीं किसी से कम।।


रचयिता
हेमलता गुप्ता,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मुकंदपुर,
विकास खण्ड-लोधा, 
जनपद-अलीगढ़।



Comments

Total Pageviews