विश्व दयालुता दिवस

आज विश्व दयालुता दिवस मनाते

यह बात जन-जन को बताते

दयालुता है सबसे श्रेष्ठ गुण

सभी को यह बात समझाते।।


जब यह गुण व्यक्ति में आता

वह व्यक्ति महान बन जाता

स्वयं का विकास छोड़कर

समाज की उन्नति में लग जाता।।


द्वेष बैर ना रहता उसके अंतर्मन में

जो दयालुता को अपनाता

भाव रहते सदा प्रेम के मन में

हर एक में वह ईश्वर को पाता।।


आज दयालुता दिवस पर हम सब 

मिलकर यह गुण अपनाएँ

समाज में गरीबी और दरिद्रता को

दयालुता के गुण से हटाएँ।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews