राष्ट्रीय पक्षी दिवस

पक्षी मानव डॉक्टर सालीम अली का जन्म दिवस,

12 नवंबर को मनाएँ हम राष्ट्रीय पक्षी दिवस।

विश्व विख्यात पक्षी विशेषज्ञों में थे शुमार,

12 नवंबर 1896 को डॉ0 अली का है जन्म दिवस।।


जन्म भारत सरकार विशेष दिवस करें घोषित,

पक्षियों से संबंधित पुस्तकें उनके द्वारा लिखित।

"वर्ड्स आफ इंडिया" सबसे लोकप्रिय पुस्तक,

"परिंदों का मसीहा" नहीं किया जाएगा विस्मृत।।


पक्षी विज्ञानी, प्रकृतिवादी थे सालिम अली,

पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन करें सालिम अली।

10 वर्ष के बालक की जिज्ञासा आज हुई परिलक्षित,

परिंदों का चलता-फिरता विश्वकोश थे सालिम अली।।


गौरैया के गर्दन के पीले धब्बे ने दी जिज्ञासा,

परिंदों के बारे में जानने की उठी थी आशा।

सचिव मिलार्ड ने उनके जीवन को आयाम दिया,

"नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी" में गाइड बन पूर्ण की जिज्ञासा।।


जनमानस को पक्षी जीवन से था जोड़ा,

दूरदर्शी व्यक्ति डॉक्टर सालीम ने ध्यान सबका मोड़ा।

अपने जीवन की घटनाओं को लेखन में ढाला,

प्रकृति से नाता कभी नहीं उन्होंने तोड़ा।।


"भरतपुर पक्षी विहार" की स्थापना में भूमिका निभाए,

1958 में पद्मभूषण 1976 में पद्म विभूषण पाए।

27 जुलाई 1987 को जग से किनारा किया,

उनके कार्यो ने उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान दिलाए।।


रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews