राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

अबुल कलाम आजाद का 11 नवंबर 1888 को जन्म हुआ,

11 नवंबर 2008 से याद में इनकी, दिवस यह घोषित हुआ।

वो थे प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, महान साहित्यकार,

उर्दू भाषा की जगह उन्होंने अंग्रेजी भाषा का किया प्रसार।


मौलाना अबुल कलाम आजाद को,

स्वतंत्र भारत का पहला शिक्षा मन्त्री कहा जाता है।

मौलाना अबुल कलाम आजाद की याद में,

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।


 मौलाना अबुल कलाम आजाद,

भारत रत्न से किये गये थे सम्मानित।

बढे़ शिक्षा का स्तर, किये कई स्कूल स्थापित,

महान हस्ती की तरह हुए हैं कई शिक्षाविद।


शिक्षा के क्षेत्र में है उनका अमूल्य योगदान,

शिक्षा में है शिक्षक का अलग स्थान।

शिक्षा है अधिकार हमारा, है हमारी जिम्मेदारी,

आज का दिन है खास, मनाये दुनिया सारी।

 

रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews