काव्यांजलि,1383, दिनांक- मंगलवार, 28 सितम्बर 2021

**बेसिक की कविताएं*

# *काव्यांजलि* #
टीम मिशन शिक्षण संवाद की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🔴 *काव्यांजलि,1383* 🔴🔵
दिनांक- मंगलवार, 28 सितम्बर  2021~~~~~~~~


विषय- गणित
कक्षा- 5
पाठ- कोण

*कोणों का ज्ञान*

90° के कोण को,
कहते हैं समकोण।
यदि इससे हो अधिक तो,
वह है अधिक कोण।।

यदि 90° के कोण से,
कम हो जावे कोण।
ऐसा कोण कहलाएगा,
गणित में न्यूनकोण।।

दो समकोण मिलाने से भी,
बन जाता है ऋजुकोण।
180° का हो करके, 
बन जाता वह सरलकोण।।

180° से अधिक,
हो जाए यदि कोण।
ऐसा कोण कहलाएगा,
यह है वृहतकोण।।

🙏 *रचना-*
बी० डी० सिंह (स०अ०)
कम्पोजिट विद्यालय- मदुरी
क्षेत्र- खजुहा
जनपद- फतेहपुर

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि, टीम मिशन शिक्षण संवाद*

🔵🟣 *काव्याँजलि, 368* 🟣🔵 
दिनाँक- मंगलवार, 28.09.2021

कक्षा- 5
विषय- हमारा परिवेश
*पेड़*
 
हरे-हरे ये प्यारे पेड़,
नयनों को सुख पहुँचाते पेड़।
इनका कर्ज चुका न पायें हम,
अगर न रोपें पेड़ ये हम।।

साँसों को महकाते पेड़,
दिल-फेफड़े स्वस्थ बनाते पेड़।
वायु का जहर निगलते पेड़,
आक्सीजन का दान देते पेड़।।

जीवों को जीवित रखते पेड़,
तभी देवदूत कहलाते पेड़।
आओ हम सब मिलजुल कर
रोपें बहुत सारे हरे-भरे न्यारे पेड़।।

  🙏 रचना-
अरविंद कुमार(स०अ०) 
 रा० आ० प्रा० वि०- चिपलघाट
 वि० ख०- पाबौं, जिला- पौड़ी गढ़वाल

✏️संकलन-
📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews