अबुल कलाम आजाद

भारत के वह प्रसिद्ध विद्वान

और वीर स्वतंत्रता सेनानी थे।

लेखन की क्षमता अद्भुत उनमें

देश के लिए पूर्ण समर्पित थे।।


11 नवंबर 1988 को जन्मे

मौलाना अबुल कलाम आजाद

हिंदू मुस्लिम एकता की प्रबल

समर्थक थे अबुल कलाम आजाद।।


गांधीजी के प्रबल समर्थक और

खिलाफत आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई थी

बंगाल विभाजन का किया विरोध

और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ

आवाज उठाई थी।।


स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री

भारत रत्न अबुल कलाम आजाद।।

उनके अविस्मरणीय कार्य को

हम सभी भारतीय रखेंगे याद।।


महान स्वतंत्रता सेनानी और

भारत रत्न से सम्मानित अबुल कलाम

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में 

हम सब उनको करें प्रणाम।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews