संविधान निर्माण दिवस

आज का दिन है बहुत ही खास

हम सबको हुआ एकता का एहसास। 

जब बना अपने देश का संविधान

जाग उठा हम सबका स्वाभिमान।।


26 नवंबर 1949 को हम मिलकर

सविधान दिवस के रूप में मनाते

संविधान हम सबको अधिकारों के 

साथ कर्तव्य की याद दिलाते।।


आओ हम सब मिलकर जानें

अपने देश के संविधान के बारे में।

2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय 

लगा देश के संविधान को बनाने में।।


26 नंबर 1949 को देश का संविधान

था बनकर तैयार हुआ

और संविधान निर्माण की खुशी में

सभी भारतीयों को हर्ष अपार हुआ।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews