लाला लाजपत राय

भारत के महान देशभक्त

एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी

भारत माता के वीर सपूत ने

आजादी की राह मन में ठानी।।


पंजाब केसरी लाला लाजपत राय 

का देश प्रेम निराला था

अपने विचारों से युवाओं में

देश प्रेम जगाने वाला था।।


विदेशी शासन के अत्याचारों के विरुद्ध

आपने आवाज उठाई थी

देश स्वतंत्रता की ज्वाला जन-जन

आपने ही जगाई थी।।


राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक ने

देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया।

बने युवाओं के प्रेरणा स्रोत

और जन-जन में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews