आओ बच्चों हम सब सीखें

आओ विज्ञान गाकर सीखें
आओ बच्चों हम सब सीखें
गा   गाकर   विज्ञान।
कठिन से उसको सरल बनाकर
  छेड़ें  एक अभियान।।
 पानी में जो रहते जन्तु
वे जलचर कहलाते हैं।
 मछली मगर केकड़ा कछुआ
इसके अंतर्गत आते  हैं।।
  आओ बच्चों..........।
जमीन पर जो चलते-फिरते
जमीन पर ही रहते हैं।
हाथी, घोड़ा, कुत्ता  आदि
इनको थलचर कहते हैं।।
 आओ बच्चों........।
फर-फर करते कोयल, कौआ
दूर-दूर उड़ जाते हैं।
उड़ने वाले चिड़िया पक्षी
ही नभचर कहलाते हैं।।
आओ बच्चों.........।
मेंढक, कछुआ, साँप आदि
जल, थल दोनों में रहते हैं।
ऐसे जन्तुओं को विज्ञान में
हम उभयचर कहते हैं।
आओ बच्चों हम सब सीखें
................।
         
रचयिता
जमीला खातून, 
प्रधानाध्यापक, 
बेसिक प्राथमिक पाठशाला गढधुरिया गंज,
नगर क्षेत्र मऊरानीपुर, 
जनपद-झाँसी।

Comments

Total Pageviews