अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक 17,पूजा सचान ,फर्रुखाबाद

*👩🏻‍🏫अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2296110380666546&id=1598220847122173

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तिकरण- 17*
(दिनाँक- 24 मार्च 2019)

*नाम- पूजा सचान*
पद -सहायक अध्यापिका
विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय मसेनी  (बालक)अग्रेंजी माध्यम
ब्लाक बढ़पुर जिला- फर्रूखाबाद

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉🏼
प्रथम नियुक्ति- 9 जनवरी 2016

*जीवन में अपने कर्म से बढ़कर कोई साथी नहीं होता।कर्म करो और खुश रहो।*
स्वरचित इन पंक्तियों को मैंने  शिक्षा विभाग के 3 वर्ष की सेंवा  में पूर्णरूपेण जीवन में उतारा।                                    पिछला विद्यालय एकल  होते हुए भी मैंने बच्चों को  सामान्य शिक्षा के साथ- साथ शून्य निवेश का भरपूर प्रयोग करते हुए बच्चों को शिक्षित किया। जब से *मिशन शिक्षण संवाद* से जुड़ी जैसे मेरे कार्य को एक सही दिशा मिली। *fun learning activities* और TLM के द्वारा शिक्षा देना मेरा एकमात्र उद्देश्य बन चुका है।क्योंकि इसके द्वारा बच्चे अधिक रुचि के साथ सीखते हैं।
2अप्रैल 2018 में English medium school join करने बाद मैंने देखा बच्चे साधारण इंग्लिश के अल्फाबेट्स भी नहीं पहचानते थे। एक वर्ष की कड़ी मेहनत व गतिविधि तथा TLM आधारित शिक्षा के प्रयोग से आज वे इंग्लिश पढ़ने लगे हैं।
इसके अतिरिक्त प्रातः होने वाले प्रार्थनासभा हेतु बच्चों को 5-6 प्रार्थनाएं, राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' इंग्लिश स्लोगन सिखाये। शनिवार को क्राफ्ट वर्क तथा स्वरचित *ककहरा गीत*" व पाठ पर आधारित रचनाओं, बच्चों के लिए हस्तलिखित पुस्तिकाओं के माध्यम से बच्चों को पहाडे ,सामान्य ज्ञान आदि की शिक्षा देती हूँ।मेरी गुरुदक्षिणा यह है कि आज हर कक्षा का बच्चा मुझसे पढ़ने को आतुर रहता है।

       *संदेश -अभी तो ये आरम्भ है ,पूरा सफर अभी बाकी है।*

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews