अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,07,विमला,बुलन्दशहर

*◆अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक◆*

*महिला सशक्तिकरण 07*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2289196224691295&id=1598220847122173

*◆मिशन शिक्षण संवाद  परिवार की बहनों की संघर्ष और सफलता की कहानी◆*
*विमला (इ.प्र. अ.)*
पूर्व माध्यमिक विद्यालय साँवली ,ब्लॉक सिकन्दराबाद ,जिला बुलंदशहर

*संघर्ष और सफलता की कहानी:-*

मेरा नाम श्रीमती विमला है।मेरी नियुक्ति 2006 वर्ष में हुई।मैं पूर्व माध्यमिक विद्यालय साँवली में 2011 से इ.प्र. अ. पद पर कार्यरत हूँ। जब मैं इस विद्यालय में आई थी तो विद्यालय का परिवेश अच्छा नही था  और छात्र संख्या भी 33 थी ।बच्चे विद्यालय बहुत कम आते थे। मेरे अर्थक प्रयास से छात्र संख्या 60 हो गयी और छात्र उपस्थिति भी 95% हो गयी। मेरे विद्यालय के छात्र dps बुलंदशहर में विज्ञान प्रतियोगिता में शामिल हुए और राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम 2018- 2019 में ब्लॉक स्तर पर तीन पुरस्कार ( दो बच्चो को प्रथम पुरस्कार और एक बच्चे को द्वितीय ) मिले। मैं अपने समस्त सहयोगियों को धन्यवाद देती हूँ जिनकी मेहनत से आज हमारे विद्यालय का नाम ब्लॉक स्तर और जनपद स्तर पर प्रशंसनीय है। मेरी दो सहयोगियों अंजली शर्मा और शिवांगी चौहान को जिलाधिकारी महोदय ने सम्मानित किया।आज मेरा सपना पूरा हुआ।

*साभार: टीम मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews