शहीद

भारत माँ के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जी को समर्पित।
  शहीदी दिवस 23 मार्च 2019

जान की बाजी भगत लगाये
राजगुरू और सुखदेव।
हँसते-हँसते फाँसी पर झूले
जरा याद उन्हें कर लेव।
स्वतंत्रता की बलि बेदी पर
जो  अमर गए नाम।
श्रद्धा और आदर से उनका
आज लीजिए नाम।
भारत माँ की आजादी हेतु
अपना सर्वस्व लुटाये।
कहे अशोक सभी लोगों से
हम उनको न भुलायें।
देश की बात कभी जब आये
पीछे न कभी तुम हटना।
जब तक साँस रहे इस तन में
दुश्मन से तुम लड़ना।

रचयिता
अशोक कुमार,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय रामपुर कल्याणगढ़
विकास खण्ड-मानिकपुर,
जनपद-चित्रकूट।


Comments

Total Pageviews