स्वस्थ रहने के मूलमंत्र

स्वस्थ रहने के मूलमंत्र को,
सबको आज बताना है।
 खुशी निरोगी काया रहे,
 जन-जन तक यह पहुँचाना है।।
 सूर्योदय के पूर्व में जागो,
 नित्य शौच, साबुन से हाथ धोओ।
 दाँतों की सफाई रोज करो,
रोज स्वच्छ पानी से नहाना है।
 स्वस्थ रहने के मूलमंत्र को,
सबको आज बताना है।।

 दूध ताजे फलों का सेवन रोज है करना,
 संतुलित भोजन सबको है करना,
 व्यायाम करो, योगा रोज करो,
 खेल में प्रतिभा दिखाना है।
 स्वस्थ रहने के मूलमंत्र को,
 सबको आज बताना है।।

 नाखून समय-समय पर काटो,
 नेत्रों की जाँच प्रतिवर्ष कराओ,
 आसपास का वातावरण शुद्ध रहे,
 मलेरिया, डेंगू जड़ से मिटाना है।
 स्वस्थ रहने के मूलमंत्र को,
 सबको आज बताना है।
 सबको आज बताना है।।

रचयिता
अनुरंजना सिंह,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठिलिहाई,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews