स्वतंत्र भारत की तत्कालीन समस्याएँ

कक्षा-8,
विषय-नागरिक शास्त्र,
पाठ-1

चार समस्याएँ भारत की जब वो हुआ आजाद।
शरणार्थियों की प्रथम समस्या जिन्हें करना था आबाद।

पाक से आये हिन्दू-मुस्लिम संख्या 75 हजार।
इन्हें बसाया भारत में सुखी किये परिवार।।

562 देशी रियासतें युद्ध करने को तैयार।
शामिल किया इन्हें भारत में बल्लभ भाई सरदार।।

पाकिस्तानी कबायलियों ने कश्मीर पे धावा बोला।
सेना ने कश्मीर बचाया पहन बसन्ती चोला।

काश्मीर से इन्हें खदेड़ा रखा देश का मान।
कुछ भागों पर आज भी कब्जा किए है पाकिस्तान।

स्वतन्त्रता के बाद कृषि की अच्छी नहीं थी स्थिति।
गेहूँ-जूट के उत्पादन के क्षेत्र रहे जो सिंचित।

पाक चले गए भाग वे जो उपजाऊ था हिस्सा।
देश की बढ़ती जनसंख्या और खाद्यान्न समस्या।

लगातार कोशिश के कारण बढ़ा खाद्य उत्पादन।
काश्तकार की भूमि देकर जमींदारी प्रथा उन्मूलन।।

अब हर क्षेत्र में प्रगति करें है अपना भारत देश।
मंगल, चाँद सितारों तक  है भारत का सन्देश।।
   
रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews