विश्व में भारत

भारत अपना बड़ा विशाल।
क्षेत्रफल में पाए हैं, विश्व में स्थान सात।।
भारत अपना.. 

प्रायद्वीपीय देश कहलाये है।
क्योंकि समुद्र घेरे इसकी तीनो दिशायें है।
हिन्द महासागर है, दक्षिण में।
बंगाल की खाड़ी, पूर्व में।
अरब सागर है, भारत के पश्चिम में।।
भारत अपना.....

हिमालय पर्वत, बड़ा विशाल।
यह है भारत के उत्तर में।
कर्क रेखा, करे कमाल।
जो गुजरे है, भारत से।।
भारत अपना .....

दो सुंदर द्वीप समूह है, अपने पास।
एक 'लक्षद्वीप', दूसरा 'अंडमान व निकोबार'।।
भारत अपना.....

भारत बँटा है राज्यों में।
जिनकी कुल संख्या हैं उन्तीस(29)।
केन्द्रशासित प्रदेश भी हैं, अपने पास।
जो कुल होते हैं सात(7)।
जिनका संचालन करे है अपनी केन्द्र सरकार।
भारत अपना बड़ा विशाल।
विश्व में अपनी अलग पहचान।।
भारत अपना.....

रचयिता
रंजना,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, 
विकास खण्ड-मालवा, 
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews