स्वशासन

 कक्षा- 4
स्वशासन

आओ बच्चों लगा लो आसन।
तुम्हे बताऊँ आज स्वशासन।।
केन्द्र सरकार केन्द्र चलाती।
राज्य सरकार राज्य संवारती।।
अंत में आती स्थानीय सरकार।
जिसके होते सम्पूर्ण कार्य।।
गाँव के लोगों की इसमे आस्था।
कहलाती ये पंचायतीराज़ व्यवस्था।।
स्थानीय सरकार के स्तर तीन।
ग्राम, क्षेत्र, जिला पंचायत तुम लो गिन।।
ग्राम पंचायत का मुखिया प्रधान।
जिसके होते ढेरों काम।।
गाँव की वो सड़कें बनवाता।
प्राथमिक विद्यालय को सुन्दर करवाता।।
वो ही शौचालय बनवाता।
गाँव को स्वच्छ पूरे बनाता।।
पूरे गाँव का भाग्य विधाता।
पाँच साल बखूबी निभाता।।
कई ग्राम पंचायत मिलकर
एक क्षेत्र पंचायत बन जाती।
क्षेत्र पंचायत भी मिलकर
जिला पंचायत हैं कहलाती।।
ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र का मुखिया।
क्षेत्र का पूर्ण विकास कराता।
और जिला पंचायत अध्यक्ष
ग्रामीण क्षेत्र का नाम बढ़ाता।।

रचयिता 
गीता यादव,
प्रधानाध्यपिका,
प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर,
विकास खण्ड-देवमई,
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews