विजन-2020 क्या है?

🤝🇮🇳🤝🙏🤝🇮🇳🤝#विजन_2020_क्या_है?
🤝🇮🇳🤝🙏🤝🇮🇳🤝

विजन-2020 उस महापुरुष द्वारा जाग्रत अवस्था में देखा गया स्वप्न है जिसने अपने जीवन के हर क्षण को राष्ट्र के उत्थान सम्मान और स्वाभिमान के लिए जिया है। जिसने एक शिक्षक के रूप में राष्ट्र निर्माण का काम शुरू किया, जिनकी उपलब्धियाँ एक महान वैज्ञानिक एवं देश के प्रथम नागरिक तक होने के बावजूद शिक्षा, शिक्षण और शिक्षक पद की गरिमा और स्वाभिमान को स्वीकार करते हुए जीवन के अन्तिम क्षण तक शिक्षकत्व में विलीन हो गये।

अब शायद आप लोग जान गये होंगे कि विजन-2020 किस महापुरुष द्वारा देखा गया स्वप्न था? यह थे हम सभी के प्रिय और आदरणीय महामहिम डाॅ कलाम सर। जिन्होंने अपने राष्ट्र को 2020 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का स्वप्न देखा था। लेकिन परिस्थितियों वश उसे भुला दिया गया। परन्तु वह शिक्षा, शिक्षण और शिक्षक के स्वाभिमान हैं इसलिए हम सभी शिक्षकों का दायित्व है कि हम सभी मिलकर जहाँ भी, जैसे भी, जितना भी अपने आदर्श जीवन चरित्र का स्वप्न पूरा कर सकते हैं अवश्य करेंगे।

🤝#इसमें_हम_और_आप_क्या_कर_सकते_हैं?🤝

मित्रों यह कोई बहुत बड़ा, कठिन और मुश्किल कार्य नहीं है हम सभी जो जहाँ कार्य कर रहे हैं उसी को अक्टूबर-2020 तक समर्पण और ईमानदारी के साथ संगठित होकर करना है। जैसे एक बूँद महासागर की निर्माता होती है, वैसे ही आप सभी के सहयोग का एक-एक अंश ही इस राष्ट्र के निर्माण और बेसिक शिक्षा के उत्थान का कारण होगा। जो परम आदरणीय कलाम सर के स्वप्न को पूरा करेगा।

वैसे इस काम को बहुत से शिक्षक साथी मिशन शिक्षण संवाद के रूप में सन्-2016 से जुट चुके हैं। फिर भी आपको लगता है कि हम अपने समूह, संगठन और दल के नाम और पहचान के साथ कर सकते हैं तो भी जरूर करें। क्योंकि मिशन शिक्षण संवाद मात्र विचारों को संगठित करने का माध्यम है न कि अन्तिम लक्ष्य। अन्तिम लक्ष्य है आदरणीय कलाम सर के स्वप्न को पूरा करने की कोशिश के साथ शिक्षा का उत्थान और शिक्षक के सम्मान के लिए समर्पित और ईमानदारी से काम करना। जिसके लिए अनिवार्य नहीं कि हम सभी किसी एक नाम और पहचान के साथ काम करें। अनिवार्य है एक लक्ष्य और उद्देश्य के लिए काम करना।

इस लिए हम उन सभी सम्मानित शिक्षक संगठनों, समूहों से निवेदन करते हैं कि अक्टूबर-2020 तक की अपनी सभी कार्ययोजनाओं में शिक्षा के उत्थान और शिक्षक के सम्मान को जन-आन्दोलन का रूप देने के लिए शामिल जरूर करें।

🤝#हम_एक_दूसरे_का_क्या_सहयोग_कर_सकते_है?🤝

आप स्वयं अपने विद्यालय को सामाजिक विश्वास का केन्द्र बनाने की कोशिश करें। अपने प्रेरक और अनुकरणीय कार्यों को अपने अन्य साथियों से शेयर कर, उन्हें भी प्रेरित करें। जिससे समाज के बीच अहसास हो कि-
हम शिक्षक है शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे।
नन्हें-मुन्ने बच्चों की तकदीर बदल देंगे।।
यही विश्वास शिक्षा के उत्थान और शिक्षक के सम्मान और स्वाभिमान का कारण बनेगा।

🤝#अक्टूबर_2020_में_क्या_करना_होगा?🤝

हम सभी मिल कर एक साथ एक समय पर सम्पूर्ण देश/ प्रदेश में अपने और अपने शिक्षक साथियों की प्रेरक और अनुकरणीय गतिविधियों को प्रदर्शित कर, सम्पूर्ण देश वासियों, शासन और सरकारों को अपने समर्पित कर्तव्य का संदेश देते हुए परम आदरणीय कलाम साहब को श्रृद्धा सुमन और विजन-2020 समर्पित करेंगे। साथ ही हम सब यह संदेश भी देंगे कि हम केवल अपने अधिकारों के प्रति ही सजग नहीं है बल्कि उससे अधिक अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग हैं। जिसकी कर्तव्य शक्ति आप सभी के सामने है।

आशा करते हैं कि आप सभी शिक्षक साथी बिना किसी भेदभाव के अपने नाम, पहचान, संगठनों और समूहों के साथ विजन-2020 का स्वैच्छिक स्वयंसेवी के रूप में शिक्षक स्वाभिमान का हिस्सा बनेगें।

हम सभी अपने सेवाकाल में कई अवकाश और कई बार अपने वेतन का एक हिस्सा न चाहते हुए भी विभाग के सम्मान के लिए लगा देते हैं ठीक उसी प्रकार एक बार आप सभी से आग्रह है कि विजन-2020 जैसे राष्ट्र और शिक्षा के उत्थान तथा शिक्षक के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहेंगे।

🙏निवेदक🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद

अधिक जानकारी के लिए और सहयोगी बनने के लिए लिखें
9458278429, 7017626809

Comments

Total Pageviews