आविष्कार व आविष्कारक

न्यूटन गति के नियम लाये
ग्राहम बेल ने फ़ोन चलाये...
मारकोनी की बजी रेडियो
बेयर्ड ने टेलिविजन बनाये...

एडिसन ने बल्ब बनाकर
कर दिया रोशन हर घरबार...
ताप नापे थर्मामीटर
फारेनहाइट ने किया आविष्कार...

मैकमिलन की चली साईकिल
फोर्ड ने मोटर कार बनाई....
राइट ब्रदर ने हवाई जहाज बनाकर
आसमान की सैर कराई.....

गणना करता कैलक्यूलेटर
पास्कल इसके रचनाकार....
माइंड से तेज चले कंप्यूटर
चाल्स बैवेज का है चमत्कार...

कैमरे को कर तैयार
जिस ने कैद किया संसार...
वाटर मैन का पैन चलाकर
खुश हो गए रचनाकार...

रचयिता
नीतिका सिंह,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर हवेली,
विकास खण्ड-शिकारपुर, 
जिला-बुलंदशहर।

Comments

Total Pageviews