जैविक घटक

आओ बूझो तो जानें,
       जैविक घटकों को पहचानें।

हरे पौधे भोजन स्वयं बनाते
           उत्पादक  ये कहलाते।

जो जीव जन्तु पौधों को खाते
      उपभोक्ता की श्रेणी में आते।

मृत जीवों को हैं जो खाते
         बताओ वो क्या कहलाते?

इनको कहते अपघटक
            अन्य नाम है अपमार्जक

मनुष्य एक ऐसा प्राणी
              जो कहलाता सर्वाहारी

पौधे तथा जीव दोनों को खाये
           सर्वश्रेष्ठ की श्रेणी में आए

रचयिता
रीनू पाल,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय दिलावलपुर,
विकास खण्ड - देवमई,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews