छत्रपति शिवाजी महाराज

छत्रपति शिवाजी महाराज
       जयन्ती विशेष

19 फरवरी सन 1630 को
शिवनेरी दुर्ग में बजती बधाई थी।

मराठा वीर छत्रपति का जन्म हुआ
वीर प्रसविनी माता जीजाबाई थी।

शाहजी भोंसले के पुत्र शिवाजी
अद्धभुत पराक्रम की गाथा लिख डाली थी।

कुशल रणनीतिकार कर छापामार युद्ध
मुगल साम्राज्य की नींव हिला दी थी।।

राज्याभिषेक हुआ 1674 में
रायगढ़ किला इसकी याद दिलाता है।

सुसंगठित प्रशासनिक इकाइयों का गठन कर
1680 तक राज्य चलाता है।।

हिन्दू प्रथाओं को दरबारी शिष्टाचारों को
वीर शिवा ने किया पुनर्जीवित था।

फारसी के स्थान पर मराठी एवं संस्कृत को
राजकाज की भाषा किया पुनर्स्थापित था।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews