पंडित जवाहर लाल नेहरू

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित नेहरू चाचा थे।
माता जिनकी स्वरूपरानी, पिता मोतीलाल जी थे।।
अठारह सौ नवासी जन्म हुआ, तारीख 14 नवंबर थी।
जन्म स्थान प्रयागराज था, पत्नी कमला नेहरू थी।।
हेरो और ट्रिनिटी कॉलेज से, शिक्षा ग्रहण इन्होंने की।
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में जाकर, कानून पढाई पूरी की।।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में, वकालत इन्होंने शुरू किया।
पर गाँधी जी से मिलने के कारण, इन्होंने उसका त्याग किया।।
रौलट एक्ट विरोध किया, स्वन्त्रता संग्राम में कूद पड़े।
देश की स्वंत्रता की खातिर, जान हथेली में लिए खड़े।।
सविनय अवज्ञाआंदोलन और असहयोग आंदोलन में शामिल हुए।
भारत छोडो आंदोलन दौरान, 1942 में गिरफ्तार हुए।।
बच्चों को करते प्रेम बहुत, देश भविष्य उन्हें ये कहते।
तभी 14 नवंबर को प्रतिवर्ष, बालदिवस हम मानते।।
1955 में भारत रत्न से इनको सम्मानित किया गया।
27 मई 1964 को देश लाल का ये रुला गया।।
इनकी इस कुर्बानी को हम व्यर्थ नही जाने देंगे।
भारत माता की रक्षा का हम सब मिलकर प्रण लेंगे।

रचयिता
साकेत बिहारी शुक्ल,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय -कटैया खादर,
विकास खण्ड-रामनगर,
जनपद-चित्रकूट।
मोबाइल-9695712961

Comments

Total Pageviews