मेजर सोमनाथ शर्मा

     मेजर सोमनाथ शर्मा
प्रथम परमवीर चक्र विजेता....
     पुण्य दिवस पर खास

वे परमवीर भारत  का वीर वो सोमनाथ कहलावै।
दुश्मन की छाती चीर-चीर भारत का मान बढ़ावे।

31 जनवरी 23 को जम्मू में जिसने जन्म लिया।
वो अमरनाथ का अमर पूत दुश्मन के छक्के छुड़ा दिया।।

24 की उमर का बलिदानी भारत की लाज बचावे।
वे प्रथम व्यक्ति है सेना के जिन्हें परमवीर सम्मान मिला।

था 3 नवम्बर, 1947 जब मेजर ने बलिदान दिया।
सेना की कुमायूँ रेजीमेंट डेल्टा कम्पनी कहावै।

कंपनी-कमांडर सोमनाथ दुश्मन को सबक सिखावे।
नापाक पाक की सेना को वो पल में धूल चटावै।।

फौजी संस्कृति की परम्परा पापा डॉक्टर थे सेना में।
मामा की गहरी छाप पड़ी जो लेफ्निटेंट थे सेना में।

भारत माता के चरणों में प्राणों की बलि चढ़ावै।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews