शकुंतला देवी

 शकुंतला देवी
ह्यूमन कम्प्यूटर

जन्म दिवस पर खास
4 नवम्बर 1929

शकुंतला देवी जन्मतिथि 1929  4 नवम्बर।
जन्मस्थान बंगलौर है इनका, बनीं मानव कम्प्यूटर।।

जिन्हें आमतौर पर “ह्यूमन कम्प्यूटर” के रूप में जाना जाता।
अद्भुत प्रतिभा की धनी शकुंतला मेंटल कैलकुलेटर से नाता।।

उनका नाम 1982 में ‘गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में शामिल।
कई किताबें लिखीं आपने, उपन्यासकर थीं काबिल।

गणित, पहेलियाँ ज्योतिषशास्त्र के सैकड़ों लिखे हैं लेख।
दंग रह गयी दुनिया सारी इनकी प्रतिभा देख।।

समलैंगिक, कामुकता के बारे में लिखने वाली पहली महिला।
रूढ़िवादी कन्नड ब्राह्मण परिवार में जन्मी थी देवी शकुंतला।

मैसूर विश्वविद्यालय में मानसिक गणित के हल किये सवाल।
6 साल की छोटी बच्ची ने दिखलाये बड़े कमाल।

अन्नामलाई विश्वविद्यालय में प्रतिभा का किया प्रदर्शन।
ओस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद विशाखापट्टनम।।

बचपन में ही वह विश्व प्रसिद्ध बन चुकी थीं शकुन्तला।
विश्व प्रसिद्ध संस्थाओ में दिखाई अपनी कला।।

फ़िलीपीन्स यूनिवर्सिटी ने उन्नीस सौ उनहत्तर।
शकुंतला को खिताब दिया वुमेन ऑफ़ दी इयर।।

उन्हें रामानुजन गणित ज्ञाता का मिला पुरस्कार।
4 नवम्बर जन्म दिवस पर नमन है बारम्बार।।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews