खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व तथा उनके लाभ

स्वस्थ शरीर है एक वरदान...
इस बात का रखो ध्यान।।

फल, सब्ज़ियाँ, दाल, अनाज...
दूध, दही और माँसाहार...
बीमारियों की दाल गले न...
नियमित हो अगर खान-पान।।

कार्बोहाईड्रेट और विटामिन...
खनिज लवण, वसा, प्रोटीन...
गुणकारी ये सभी तत्व हैं...
उचित मात्रा में हो सेवन।।

कार्बोहाइड्रेट का करें बखान...
पाते इससे ऊर्जा हम...
गेंहूँ, चावल, आलू, केले से...
बनता शरीर स्वस्थ महान।।

प्रोटीन है बड़ी अनमोल...
शारीरिक वृद्धि करती बेजोड़...
दूध, अंडे, मछली, मूँग...
दालें सभी हैं इसका स्रोत।।

विटामिन और खनिज लवण...
बीमारी दूर भगाते हैं...
हरी सब्ज़ियों और फलों से...
रोगमुक्त हो जाते हैं।।

वसा का है कार्य अनोखा...
ये भी ऊर्जा देते हैं...
घी, तेल, मक्खन सेवन से...
शरीर को गर्मी देते हैं।।

पौष्टिक भोजन है प्राण समान...
जीवन में है बड़ा योगदान...
ग्रहण करो संतुलित मात्रा में ...
करेंगे स्वस्थ शरीर प्रदान।।

रचयिता
पूजा सचान,
सहायक अध्यापक,
English Medium 
Primary School Maseni,
Block-Barhpur,
District-FARRUKHABAD.

Comments

Total Pageviews