पाँच राज्यों का स्थापना दिवस

पाँच राज्यों का स्थापना दिवस
        1 नवम्बर विशेष

    मध्य प्रदेश
छोटी-बड़ी रियासतें और देशी राज्यों का  अस्तित्व।
आजादी के बाद उन्हें किया गया भारत में सम्मिलित।।

1 नवंबर, 1956 को नया राज्य मध्यप्रदेश।
इसके घटक राज्य भोपाल मध्यभारत, विंध्य प्रदेश।।

सन 56 के पहले इसका मध्य भारत था नाम।
पुनर्गठन भाषायी आधार पर हुआ नया ये काम।।

पटटाभि सीतारामैया पहले राज्यपाल।
रविशंकर शुक्ल प्रथम c.m प्रथम अध्यक्ष कुंजी लाल।।

       कर्नाटक

कर्नाटक का गठन हुआ था 1 नवंबर, सन छप्पन।
मैसूर का नया नाम राज्य पुनर्गठन अधिनियम।।

करुनाडु का अर्थ है काली भूमि या ऊँचा प्रदेश
बयालुसीम से काली मिट्टी दक्कन से पठारी प्रदेश।।

के चेंगला रॉय रेड्डी cm, प्रथम बने थे।
जयचमराज वाड़यार बहादुर गवर्नर प्रथम रहे थे।।

     छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवम्बर सन था दो हजार।
यह भारत का 26वाँ राज्य संस्कृतियों का उपहार।।

पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों का हुआ विकास।
प्राचीन मन्दिर उनके भग्नावशेष इंगित करते इतिहास।

वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का मिश्रण।
प्रथम गवर्नर D.N. सहाय अजीत जोगी, थे प्रथम c. m.

      हरियाणा

वैदिक सभ्यता सिंधु सभ्यता का मुख्य निवास स्थान।
निर्णायक युद्धों का साक्षी पानीपत मैदान।।

यहीं हुआ था कुरुक्षेत्र में महाभारत संग्राम।
भगवान कृष्ण ने यही दिया था भगवत गीता का ज्ञान।

1966 में भारत का बना  17वें राज्य।
हरियाणा उत्तर भारत का पहले था एक राज्य।

धर्मबीरा प्रथम गवर्नर मुख्यमंत्री भगवत दयाल।
देश सेवा में सबसे आगे हरियाणा के लाल।।

       केरल
केरल की राजधानी है श्री तिरुवनन्तपुरम।
केरल की स्थापना 1 नवंबर 1956।

चेरा राजाओं के आधीन था इस कारण नाम था चेरलम।
कालान्तर अपभ्रंश होकर बन गया राज्य केरलम।।

बुर्गुला रामकृष्ण प्रथम गवर्नर पुनर्गठन के बाद।
केरल के पहले c.m थे,ई एम एस नम्बूरी पाद।।
         
रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews