जवाहरलाल नेहरू

14 नवंबर 1889 में जन्मे नेहरू जी इलाहबाद।
प्रथम प्रधानमंत्री बनकर देश किया आजाद।।
पिताजी उनके मोतीलाल
और माता स्वरूपरानी।
बेटी उनकी इंदिरा गांधी,
बनी देश की रानी।।
कश्मीरी वंशज नेहरू जी थे,
बने थे समाज सेवी।
लन्दन से लॉ की शिक्षा ली,
लिखी अनेकों कहानी।
असहयोग आंदोलन में,
गांधी का साथ निभाया।
सक्रिय रूप से हिस्सा लेकर,
देश आजाद कराया।।
सुभाष चंद्र बोस की,
स्वतंत्रता माँग को दोहराया।
26 जनवरी 1930 में लाहौर में
नेहरू ने ध्वज लहराया।।
1955 में भारत रत्न उपाधि पाया।
बच्चों से था प्यार बहुत
तभी तो चाचा कहलाये।
चाचाजी की जयंती पर,
बाल दिवस मनायें।।

रचयिता
अनुरंजना सिंह,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठिलिहाई,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews