हमारा भोजन

छः वर्गों में होता है जो खाते हम हर पल,
कार्बोज, प्रोटीन, विटामिन, वसा, खनिज व जल,
दूध, अंडा, मछली, मुर्गा खाओ सोयाबीन,
दाल, चना और सेम में होती है प्रोटीन।
घी, नारियल, ब्रेड, मक्ख़न पियो दूध भरपूर,
इन चीजों के सेवन से वसा मिले सम्पूर्ण।
गन्ना, चावल,आलू, केला, रोटी चीनी व दूध,
मिलता इनसे कार्बोज है जो काम करे मजबूत।
आओ बच्चों जानें किनसे पाते खनिज लवण व विटामिन,
गाजर, पालक, अंडा, दूध, खाओ खूब शलजम,
नींबू, सेब, पपीता, गोभी, मक्का से विटामिन निश दिन।
प्रोटीन शरीर की वृद्धि करता, ऊर्जा देता है वसा,
कार्बोज से शक्ति मिलती जिससे करते काम सदा।
जल रक्त संचार है करता, विटामिन रोगों से रक्षा,
खनिज लवण संतुलन बनाता, जाने हर बच्ची-बच्चा।

रचयिता
भार्गव यादव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय जीत का पूरा,
विकास खण्ड-मूरतगंज, 
जनपद-कौशाम्बी।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews