सुदर्शन सिंह चक्र

सुदर्शन सिंह चक्र

जन्मदिवस 4 नवम्बर,

महान भक्त, साहित्य सेवी, एक अनूठे दार्शनिक।
चक्र सुदर्शन सिद्ध संत थे धार्मिक साहित्य के साधक।।

कृषक रामकिशोर के घर में काशी का भेलहटा गाँव।
हिंदी साहित्य का पुण्य पुरुष जन्म था इसी ठाँव।।

जन्मतिथि है 4 नवम्बर सन सन उन्नीस सौ ग्यारा।
आध्यात्मिक धार्मिक भाषा का चमकता एक सितारा।।

सन 1929 में चक्र ने कोलकाता किया प्रस्थान।
एक अंग्रेज़ी कम्पनी में करने लगे थे काम।।

खादी के वस्त्र पहनकर कार्यालय जो आप गए।
चिढ़ गया अंग्रेज़ अधिकारी तुरन्त नौकरी से हटाये गए।

कलकत्ता से काशी आये और किया यह काम।
नही करेंगे शादी अपनी जब तक देश गुलाम।

भारतीय संस्कृति की सेवा में अर्पित कर दिया जीवन।
गांधी जी के साथ किया नमक सत्याग्रह आंदोलन।

मानस मणि, संकीर्तन, श्रीकृष्ण सन्देश का सम्पादन।।
श्री रामचरित, श्री शिवचरित जैसे ग्रन्थों का लेखन।।

श्रीकृष्णचरित, हनुमान चरित जैसे ग्रन्थ की रचना।
शुक्रताल तीर्थ में हनुमद्धाम की चक्र ने की स्थापना।।

निधन हुआ 25 सितम्बर सन उन्नीस सौ नवासी।
धार्मिक साहित्य समृद्ध किया, पुस्तक संख्या अस्सी।।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews