दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन शिक्षण संवाद जनपद  कुशीनगर*

दिनांक- 13-03-2024
दिन- बुधवार


0️⃣1️⃣ आज अमेरिकन इण्डिया फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकरौली प्रथम में किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के लगभग 47 बच्चों ने विज्ञान, गणित और सामाजिक विषयों के थीम पर वर्किंग एवं रचनात्मक माडल को प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। जिसमें विशेष रूप से मानव शरीर के तंत्र, सोलर कुकर,रेशम कीट का जीवन चक्र,सोलर सिस्टम, पाइथागोरस प्रमेय और वर्ग संख्याओं की मशीन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुकरौली श्री उदय शंकर राय,ए आर पी -अंजनी नन्दन द्विवेदी, मनोरमा त्रिपाठी, मानवेन्द्र तिवारी ने बच्चों द्वारा बनाए गए माडल का गहनता से निरीक्षण किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ रश्मि जायसवाल, सहायक अध्यापिका नजमा खातून, अनुदेशक -रामू विश्वकर्मा, प्रियंका मिश्रा एवं विभा सिंह उपस्थित रहे।

साभार
डॉ. रश्मि जायसवाल (प्र.अ.)
उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकरौली प्रथम
क्षेत्र- सुकरौली जनपद- कुशीनगर

0️⃣2️⃣ आज प्राथमिक विद्यालय दिलीप नगर माली टोला में कक्षा 5 के बच्चों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में कक्षा चार के बच्चों द्वारा कक्षा 5 के बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया बच्चों को पुरस्कार दिया गया साथ ही कक्षा 5 का छात्र शोएब अली द्वारा एक बहुत ही सुंदर पेंटिंग अपने प्रधानाध्यापक महेश कुमार को प्रदान की और यह उसने स्वयं अपने द्वारा निर्मित किया और विद्यालय की प्रशंसा करते हुए उसने कुछ शब्द लिखें प्रधानाध्यापक महेश कुमार द्वारा सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया और अगली कक्षा में नामांकन के लिए प्रेरित किया साथ ही किसी प्रकार की समस्या आने पर मैं उनके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा यह कहकर सभी बच्चों को विदा किया l
         
_🙏🏻साभार_
महेश कर्णधार (प्र.अ.)
प्राथमिक विद्यालय माली टोला दिलीपनगर कसया जनपद कुशीनगर

संकलनकर्ता
मंजू सिंह
मिशन शिक्षण संवाद कुशीनगर

_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews