गीतांजलि सृजन
*#गीतांजलि _सृजन*
टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद की ओर से गीतों का नया संग्रह
*🔴गीतांजलि सृजन4️⃣1️⃣2️⃣🔴*
*🔴 रविवार, दिनांक- 17.03.2024🔴*
तर्ज- यह है मथुरा नगरिया जय बोलो,
यहां जन्मे सांवरिया जय बोलो
राम आ गए, राम आ गए,
आज सारे हिंदुस्तान में राम आ गए।
धरती और आसमान में राम आ गए।
चाहे युवक, वृद्ध या बच्चा
हर तोतली जबान पर राम आ गए।।
डूबा हर कोई भक्ति भँवर में,
धरती के हर इंसान में राम आ गए।
अग्नि देव का यज्ञ किया जब,
दशरथ जी की संतान में राम आ गए।।
आज हुई जब प्राण प्रतिष्ठा,
एक मूर्ति की प्राण में राम आ गए।
कितने वर्षों तक की प्रतीक्षा,
आज शबरी के मेहमान में राम आ गए।।
शब्दों में कोई बात ना पाए,
हर ज्ञान और विज्ञान में राम आ गए।
किस कोने में राम न पहुंचे,
श्रीलंका से जापान तक राम आ गए।।
राम बंधे न धर्म के बंधन,
हिंदू और मुसलमान में राम आ गए।
हर स्तुति में राम बसे हैं,
आरती और अजान में राम आ गए।।
राजा हो या ही भिखारी,
मान और अपमान में राम आ गए।
जन्मा जीवन या हो मृत्यु,
गोदी से शमशान तक राम आ गए।।
*रचना🙏*
पूनम गुप्ता "कलिका" (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय धनीपुर
धनीपुर, अलीगढ़
✏️संकलन
*📝टीम गीतांजलि मिशन शिक्षण संवाद*
Comments
Post a Comment