काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2154* 🔴🔵
दिनांक- शुक्रवार, 15.03.2024~~~~~

कक्षा-05 विषय-वाटिका
पाठ-02 भाग-06

पंच परमेश्वर 

फैसला किया अब अलगू ने,
जुम्मन का दिल जाये घबराय।
माहवार खर्चा देना करो कबूल,
नहीं तो रजिस्ट्री रद्द समझी जाए।।

फैसला सुनते ही जुम्मन,
सन्नाटे में आ गया।
अलगू के फैसला,
ईमानदारी से दिया।।

अलगू और जुम्म्मन की,
दोस्ती में आयी दरार।
फैसला किया जुम्मन ने,
बदला लूँगा मेरे यार।।

ऐसा अवसर देखो,
जल्द जुम्मन के भाया।।
बैलों की जोड़ी का मामला,
पंचायत में आया।।

*रचना:-*
सुधांशु श्रीवास्तव (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर
ऐरायां, फ़तेहपुर

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews