काव्यांजलि
*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,
🔵🔴 *#काव्यांजलि_2153* 🔴🔵
दिनांक- गुरुवार, 14.03.2024~~~~~
कक्षा-06 विषय- भूगोल (पृथ्वी और हमारा जीवन)
पाठ-06
*पृथ्वी के परिमण्डल* (*उत्तरी अमेरिका महाद्वीप*)
*तर्ज़- बाबुल का ये घर बहना............*
सर्वाधिक विकसित महाद्वीप,
उत्तरी अमेरिका है।
कृषि भूमि की प्रचुरता संग,
खनिजों की अधिकता है।।
पश्चिम में महाद्वीप के प्रशान्त महासागर,
पूरब में महासागर उत्तरी अटलांटिक है।
सर्वाधिक विकसित.................
इसके उत्तर में आर्कटिक महासागर,
इस महाद्वीप से होकर कर्क रेखा गुजरती है।
सर्वाधिक विकसित................
पश्चिम में महाद्वीप के राॅकी पर्वत श्रेणी,
पूरब में इसके ही अप्लेशियन पर्वत श्रेणी है।
सर्वाधिक विकसित..............
मिसीसिपी-मिसौरी नदी है इसमें बहती,
पनामा नहर है प्रसिद्ध महासागरों को जोड़ती है।
सर्वाधिक विकसित..................
इसके प्रमुख देश हैं कनाडा, यू एस ए, मैक्सिको,
खोज इस महाद्वीप की कोलम्बस ने ही की है।
सर्वाधिक विकसित................
*रचना:-*
अरविन्द कुमार सिंह(स०अ०)
प्राo विo धवकलगंज
बड़ागाँव, वाराणसी
✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*
# *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह
🔵🟣 *काव्याॅंजलि 1071* 🟣🔵
दिनाँक- 14/03/2024, दिन- गुरुवार
कक्षा- 5
विषय- हिन्दी
पाठ- वे दिन भी क्या दिन थे
वो दिन भी क्या दिन थे,
जब हम स्कूल जाते थे।
हम उम्र बच्चे एक कक्षा में,
एक साथ शिक्षा लेते थे।।
हर विषय की अलग किताबें,
जिनमें सारे शब्द स्थिर होते थे।
स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाएंँ,
बच्चे उनसे खूब पढ़ते थे।।
आज दिन कुछ ऐसे हैं
मशीनी अध्यापक होते हैं।
कम्प्यूटर में शिक्षा लेते,
शब्द सारे ही चलते हैं।।
जो एक कमरे में बैठ,
हर चीज की शिक्षा देते हैं।
पर्दे पर अंक चलते हैं,
पर्दे से ही उत्तर मिलते हैं।।
🙏रचना-:
गोविन्द बल्लभ भट्ट (प्र०अ०)
रा० आ० प्रा० वि० अजेडा
डीडीहाट, पिथौरागढ़
Comments
Post a Comment