दैनिक शैक्षिक संकलन
*#मिशन_शिक्षण_संवाद_जनपद_बुलन्दशहर*
🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰
*🌀गैस कुकिंग प्रतियोगिता🌀*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
दिनाँक 11/03/2024 को संवि. विद्यालय टिटौटा , विकास क्षेत्र - जहांगीराबाद ,जनपद- बुलंदशहर में नो गैस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा 8 के सभी विद्यार्थियों ने समूह बनाकर प्रतिभाग किया । बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बिना आग की सहायता से तैयार किये जैसे चिप्स चाट, ब्रेड केक , केला लड्डू, चॉकलेट बिस्किट आदि।
तत्पश्चात विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री नरेशपाल सिंह व वरिष्ठ अध्यापक श्री रिजवान अहमद द्वारा बच्चों द्वारा बनाई गई चीज़ों का अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया । बच्चों द्वारा विद्यालय के अन्य अध्यापकों को भी आमंत्रित किया गया । बच्चों के प्रस्तुतिकरण ,व्यंजन में प्रयुक्त सामग्री , स्टाल की साज सज्जा व साफ सफाई के आधार पर आकलन पर आकलन किया गया जिसमें ग्रुप 2 ने प्रथम स्थान , ग्रुप 1 ने द्वितीय स्थान व ग्रुप 6 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन सुरभि सैनी द्वारा कराया गया।
💁🏻♂️
_🙏🏻साभार_
*श्रीमती सुरभि सैनी*
सहायक शिक्षिका
संविलियन विद्यालय टिटौटा, विकास क्षेत्र - जहांगीराबाद, जनपद - बुलन्दशहर।
🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰
संकलनकर्ता
शिल्पी गोयल
*मिशन शिक्षण संवाद जनपद बुलन्दशहर*
_✏️संकलन_
*📝टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद*
Comments
Post a Comment