दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन शिक्षण संवाद जनपद उन्नाव*

*शैक्षिक भ्रमण कर बच्चों ने किया अपने ज्ञान में विस्तार*


कहा जाता है कि पढ़ी हुई बातें भूली जा सकती है लेकिन देखी हुई बातें लम्बे समय तक मस्तिष्क में अपना प्रभाव डालती हैं। पढ़ने, लिखने और सीखने को और आनन्ददायी बनाने के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण एक बहुत अच्छा प्रयास है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरी पीपरखेड़ा, कम्पोजिट, सिकन्दरपुर कर्ण, उन्नाव के बच्चों ने रविवार को नानाराव पार्क, म्यूजियम, संग्रहालय, सुधांशु आश्रम, इस्कॉन मंदिर, सोपान आश्रम का भ्रमण किया।
बच्चों को पढ़ाने की तकनीकों में एक बहुत अच्छी तकनीक शैक्षिक भ्रमण है। शैक्षिक यात्राएं छात्रों के लिए व्यावहारिक रूप से बातचीत करने, अनुभव करने और सिद्धान्त को समझने का एक शानदार तरीका है। शैक्षिक भ्रमण के द्वारा बच्चे स्वयं करके सीखते हैं ,स्वयं के अनुभव लंबे समय तक बच्चों को याद रहते हैं।विद्यालय के शिक्षक प्रतिवर्ष अपने बच्चों को  शैक्षिक टूर पर लेकर जाते है। नन्हे -मुन्ने बच्चे कुछ नया देखने का सपना आंखों में सजाए खुशी खुशी बस में सवार होकर इस्कॉन मंदिर, सुधांशु आश्रम, नानाराव पार्क तथा सोपान आश्रम के लिए निकले। बच्चों ने इस्कॉन मंदिर में भगवान राधा कृष्ण के दर्शन किए तथा हरे रामा,हरे कृष्णा भजन गाकर प्रसाद ग्रहण किया। सुधांशु आश्रम पहुंचकर बच्चों ने गुफा में प्रवेश कर जगह-जगह मनोहारी दृश्य तथा भगवान की मूर्तियों के दर्शन किए। भगवान शिव की स्तुति की तथा ओम नमः शिवाय गीत गाया।नानाराव पार्क पहुंचकर संग्रहालय देखा तथा झूले झूलकर आनन्दित हुए। बच्चों ने सोपान आश्रम ,अटल घाट, गंगा बैराज देखा। बच्चों के साथ विद्यालय की इंचार्ज शिक्षिका किरन‌ अग्निहोत्री, सहायक शिक्षिका डॉ रचना सिंह, रेखा सिंह परिहार, अंकिता अवस्थी,अगम सिंह भदौरिया, दीक्षा मिश्रा, रवि द्बिवेदी व रसोइयां रेखा व सुशीला उपस्थित रहीं।

संकलनकर्ता
रचना सिंह
मिशन शिक्षण संवाद उन्नाव

_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews