दैनिक शैक्षिक संकलन
*मिशन_शिक्षण_संवाद_जनपद_अलीगढ़*
दिनांक- 13/03/2024
दिन- बुधवार
👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♀️
☘️0⃣1⃣☘️
दिनांक 12/03/2024 को *मॉडल प्राथमिक विद्यालय धौर्रा माफ़ी,जवां* में *कक्षा 1,2,3 के निपुण बच्चों को प्रमाण पत्र और 🥇🥇 गोल्ड मेडल देकर पुरुस्कृत* किया गया। सभी बच्चे मेडल पाकर बहुत खुश हुए।
साभार:-
*👩🏫प्रीती शर्मा*
मॉडल प्राथमिक विद्यालय धौर्रा माफ़ी जवां अलीगढ़।
☘️0️⃣2⃣☘️
आज दिनांक 13/03/2024 को उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़ौली फतेह खां लोधा में बच्चों को *COOKING WITHOUT FIRE* के अंतर्गत कॉर्न चाट, भेलपूरी, खीरा कप फिलिंग चाट के साथ बनाना सिखाया गया। सभी बच्चों ने बहुत ही रुचि के साथ सीखा।
साभार:-
*👩🏫माधवी वार्ष्णेय*
उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़ौली फतेह खां लोधा अलीगढ़।
☘️0⃣3⃣☘️
*स्वच्छता गतिविधि*
आज प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर में नन्हें मुन्ने बच्चों को नाखून काटने जरूरी हैं इस स्वच्छता नियम को अनोखे tlm गतिविधि द्वारा बताया गया।
साभार:-
*👩🏫हेमलता गुप्ता*
प्राथमिक विद्यालय मुकंदपुर लोधा अलीगढ़।
☘️0⃣4⃣☘️
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय मडराक लोधा अलीगढ़ के बच्चों की पोस्टर बनाने में प्रतिभागिता।
साभार:-
*👩🏫सुमन नाथावत*
उच्च प्राथमिक विद्यालय मडराक लोधा अलीगढ़।
☘️0⃣5⃣☘️
आज 13/03/2024 प्राथमिक विद्यालय जवां नंबर 1 में आदरणीय ए बी एस ए अमित कुमार गुप्ता सर के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कक्षा एक और तीन के बच्चों का सर द्वारा मूल्यांकन किया गया।कक्षा एक के बिना नामांकन के एक छात्र ने मात्रा वाले शब्द पढ़ कर सुनाएं जिससे सर द्वारा छात्र को निपुण छात्र कहकर तालियां बजवाकर सराहना की गई। इसी के साथ सर ने कक्षा चार की छात्रा से बिना देखे चार पेज की कहानी लिखने पर तालियां बजवाकर सराहना की गयी। सभी बच्चे व्यवस्थित तरीके से कक्षा में पाए गए और संदर्शिका द्वारा पुनरावृति कार्य करते हुए मिले।
साभार:-
*👩🏫शगुफ्ता नाज़*
प्राथमिक विद्यालय जवां नंबर 1 जवां अलीगढ़।
👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♂️👯♀️
संकलनकर्ता
प्रियंका_अग्रवाल
मिशन शिक्षण संवाद टीम अलीगढ़।
_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*
Comments
Post a Comment