६१५~ अनमोल रत्न राजन लाल (स.अ.) विद्यालय- प्रा०वि० बंसथी प्रथम, ब्लॉक- चौबेपुर, जनपद- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
🏅 #अनमोल_रत्न🏅
👉1..शिक्षक का परिचय :- राजन लाल (स.अ.)विद्यालय- प्रा०वि० बंसथी प्रथम, ब्लॉक- चौबेपुर, जनपद- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति- 17/01/2003
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त- 17/01/2003
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास :- विद्यालय एक मंदिर है शिक्षक उसका माली है उसकी देखरेख में पुष्प जैसे बच्चे खिलते हैं उसके बाद शिक्षित एवं आदर्श नागरिक बनकर देश के विकास में अपना योगदान देते हैं इस प्रकार कर्म को पूजा मानते हुए हमारे द्वारा विद्यालय में नियमित उपस्थित होकर नवाचारी व टीएलएम का प्रयोग करते हुए शिक्षक की विधा अपनाई गई जिसमें आईसीटी स्मार्ट बोर्ड एवं स्मार्ट क्लास के द्वारा बच्चों को शिक्षा की आधुनिकतम तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जा रहा है बच्चों के नामांकन को बढ़ाने हेतु नित्य नए-नए नवाचार एवं नवीनतम शिक्षण तकनीकी के प्रयोग के साथ अभिभावक संपर्क किया, शिक्षक को नित्य नई जानकारी प्राप्त हो, इसके लिए और समय-समय पर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करता रहता, इसके लिए नवीन ज्ञान का सृजन कर अपने बच्चों को और बेहतर शिक्षा से जोड़ रहे हैं। इसके लिए हमको भी ब्लॉक स्तर, जिले स्तर पर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने का अवसर मिला, जिसके लिए हमको प्रमाण पत्र देकर विभिन्न अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया है।
भौतिक परिवेश- भौतिक परिवेश के लिए खुद पेंटिंग बनाकर विद्यालय को आकर्षक बनाया व नामांकन को बढ़ाने हेतु नित्य नए-नए नवाचार एवं नवीनतम शिक्षण तकनीकी के प्रयोग के साथ अभिभावक संपर्क एसएमसी मीटिंग, वार्षिकोत्सव, नामांकन मेला, खुद एवं समुदाय के सहयोग से स्मार्ट टीवी, लैपटॉप,विज्ञान लैब, खेल किट एवं ऑनलाइन शिक्षण में सहयोग एवं मार्गदर्शन, टीएलएम मेला, कबाड़ से जुगाड़, विद्यादान महादान में बच्चों को गोद लेना, समय-समय पर उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन, समुदाय के लिए निशुल्क पुस्तकालय, शैक्षिक भ्रमण, बच्चों का जन्मदिन मनाना आदि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय में बाला आधारित बाल पेंटिंग हमने खुद भी टीएलएम बनाया। कमरों में टाइल्स, विद्युत संयोजन, व्हाइट बोर्ड, पंखे, रैंप, रनिंग वाटर, मल्टीप्ल हैंडवॉश आदि है।

B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से- बच्चों एवं अभिभावकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें सभी शिक्षक अपने-अपने क्लास की शिक्षण सामग्री भेजते हैं और फोन करके कार्य करने के लिए बच्चों एवं अभिभावकों को प्रेरित किया जाता है। अभिभावकों के मोबाइल में दीक्षा एप रीड एलांग एप डाउनलोड करके सिखाया गया है मोहल्ला पाठशाला संचालित किया गया है लैपटॉप की सहायता से आईसीटी आधारित शिक्षा के साथ-साथ रोचक एवं गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा तथा गतिविधि आधारित शिक्षा संचालन करके स्वयं एवं बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया जाता है और प्रतियोगिता में चयनित होने पर छात्रों एवं अभिभावकों को पुरस्कृत किया जाता है।
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से- जन प्रतिनिधियों के द्वारा सामाजिक जागरूकता के लिए समय-समय पर विद्यालय में गोष्टी,रैली, महत्वपूर्ण दिवस मनाना, पपेट, नुक्कड़, नाटक के द्वारा समुदाय व बच्चों को जागरूक किया जाता है। मिशन शक्ति, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता, चोरी-चोरा महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान, जल संरक्षण, संचारी रोग, कॉविड 19 टीकाकरण, देश प्रेम के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीना मंच बैठक व स्वयं के लिए गीत समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। प्रतियोगिता कराके बच्चों को सम्मानित किया जाता है। जिससे हमारे बच्चे खुद जागरूक होने के साथ अन्य लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं।
D- शासन के सहयोग से :- विद्यालय कायाकल्प के लिए ₹50000 की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है जिसके द्वारा विद्यालय में रंगाई पुताई मरम्मत आदि कार्य किए जाते हैं। साथ ही डीबीटी धनराशि वितरण,स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करना,निशुल्क पुस्तक वितरण,टेबलेट वितरण आदि कार्य किया जा रहे हैं।
E- जन सहभागिता से :- एसएमसी बैठक एवं पेरेंट्स मीटिंग में सहयोग करना,विद्यालय के कार्य एवं उपलब्धियां का प्रचार प्रसार करना,बच्चों को चिन्हांकन करना एवं उपस्थिति में सहयोग प्रदान करना,विभिन्न जन जागरूकता रैलियां एवं अभियान कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं।
F- अन्य सहयोग से :- राष्ट्रीय त्योहारों एवं महापुरुषों की जयंतियों पर बच्चों को मिष्ठान वितरण एवं भोजन व्यवस्था करना।

👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम :
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन:- विद्यालय में जब मेरी प्रथम नियुक्ति हुई थी तब विद्यालय की छात्र संख्या बहुत ही कम-149 थी विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए हमने शिक्षा में नए-नए नवाचारों का प्रयोग किया जैसे कि स्टार ऑफ द डे। इस नवाचार में जो बच्चे असेंबली में साफ एवं स्वच्छ पूर्ण गणेश में आते थे उनको स्टार ऑफ द डे का मुकुट पहनकर कॉपी पेन पेंसिल देकर सम्मानित करते हैं जिससे अन्य बच्चे भी प्रेरित होकर साफ और स्वच्छ पूर्ण गणेश में आने लगे और विद्यालय में उपस्थिति में वृद्धि हुई। इसी प्रकार स्टार ऑफ़ द मंथ,स्टार ऑफ़ द स्टूडेंट,स्टार ऑफ़ द ईयर, आईसीटी के प्रयोग से बच्चों में सीखने व शिक्षा से जुड़ने की एक ललक पैदा हुई जिसका सार्थक परिणाम देखने को मिला कि बच्चों को खेल-खेल में विषय का ज्ञान भी हुआ सीखने में आनंद भी आता है। कबाड़ से जुगाड़ में मॉडल बनाने में खोज एवं सृजनात्मक कल का विकास हुआ। हमारे बच्चे विद्याज्ञान में चयनित हुए साथ ही कई प्रतियोगिताओं में ब्लॉक व जिला स्तर पर प्रथम विजेता रहे जिन्हें मेडल व प्रमाण पर देखकर सम्मानित किया गया। इस प्रकार हमारे विद्यालय में बच्चों के नामांकन में वृद्धि हुई है। वर्तमान में विद्यालय की छात्र संख्या 176 है।
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत :- लगभग 85%है।
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या:-
विद्याज्ञान परीक्षा- 2 बच्चे
👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ :-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण : - प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बाल प्राकृतिक रंगोली प्रतियोगिता-2023 में प्रदेश स्तर पर चयनित-2 बच्चे
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण :-
भारत माता अभिनंदन संगठन बाल बलिदान दिवस समारोह प्रतियोगिता-2023 में चयनित-4 बच्चे
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ :-
भाभा विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पोस्टर प्रतियोगिता-2022 में चयनित-1बच्चा
👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ :-
बाल अखबार निकालना,स्टार ऑफ द मंथ का चयन, स्टार ऑफ़ द स्टूडेंट का चयन, आज का सुपर जीनियस का चयन, स्टार ऑफ़ द ईयर का चयन, टीएलएम निर्माण एवं गतिविधि आधारित रोचक बाल केंद्रित शिक्षा, अंत्याचारी, कविता गायन, रंगोली प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता, योगाभ्यास, खो-खो, कबड्डी, दौड़ एवं अन्य खेलकूद आदि।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :-
A- शिक्षकों के स्वयं के सृजित नवाचारों का विवरण :-
हम अपने विद्यालय में नामांकन एवं ठहराव में वृद्धि के लिए विभिन्न प्रकार के शिक्षा में नए-नए नवाचारों का प्रयोग करते हैं
1-विद्याज्ञान महादान अभियान
2- पांच बालिकाओं को गोद लेना
3- जी के अंत्याक्षरी
4- कौन बनेगा जीनियस
5- कबाड़ से जुगाड़ 6-नन्ही उड़ान मासिक 7-वार्षिक उत्सव प्रवेश उत्सव मनाना
8-खेल खेल में
9-पत्तियों का खेल
10-मंचन के द्वारा शिक्षण 11-प्रयोग विधि से शिक्षण 12-मॉडल प्रतियोगिता करना
13-स्टार ऑफ द डे
14-स्टार ऑफ द मंथ 15-स्टार ऑफ द ईयर 16-स्टार ऑफ द स्टूडेंट 17-अभिभावकों का सम्मान
18-परिवेशीय उदाहरण से जोड़कर विषय को रुचिकर बनाना
19-अपना साथी खोजो 20-हस्ताक्षर अभियान 21-पेपर कला टीएलएम 22-बच्चों का जन्मदिन मनाना
23-मीना मंच टीम द्वारा अपने नाम से वृक्षारोपण 24-गतिविधिआधारित शिक्षण
25-मंचन के द्वारा शिक्षण 26-राजन की पाठशाला
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण :-
1-जिला स्तर पर आदर्श शिक्षक का सम्मान सन- 2021
2-जिला स्तर पर आधारित शिक्षण का सामान सन- 2022
3-पंचम पाठ योजना सत्र 2020-21 जिला स्तर पर प्रथम स्थान
4-षष्ठम पाठ योजना सन 2022-23 -जिला स्तर पर प्रथम स्थान
5- एडुस्टप द्वारा प्रदेश स्तर पर सम्मान
6- टीएलएम प्रतियोगिता 2023 में जिला स्तर पर तृतीय स्थान
7- कल क्राफ्ट एवं इनोवेशन प्रतियोगिता 2023 में जिला स्तर पर प्रथम स्थान
8- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक रत्न पुरस्कार
9- प्रेरणा पत्रिका में लेख का चयन
10-अन्य लगभग 100 प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार।
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ :-
हमारे विद्यालय के अन्य शिक्षकों को आदर्श शिक्षक का सम्मान मिला है। विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं एवं लेख प्रकाशित हुए हैं। बच्चों तथा अभिभावकों के द्वारा समुदाय और विभाग में आदर्श शिक्षक के रूप में पहचान मिली है।
👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए सुझाव या संदेश :-
मिशन शिक्षण संवाद बच्चों की शिक्षा का सर्वांगीण विकास करने वाला समर्पित स्पूर्तिवान शिक्षकों का स्वायत्त संगठन है जो समय-समय पर नित्य नवीन नवाचारों, गतिविधियों एवं प्रयासों के माध्यम से विद्यालय परिवार विभाग एवं समाज व राष्ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।मैं मिशन शिक्षण संवाद परिवार के साथ जुड़कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। तथा मिशन शिक्षण संवाद परिवार से जुड़े हुए सभी साथियों शिक्षकों का आभार व्यक्त करता हूँ।जो समर्पित भाव से शिक्षा के विकास तथा शिक्षकों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक व सभी सम्मानित शिक्षकों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई देता हूँ।उनका अभिनंदन करता हूँ और वंदन करता हूँ।
👉8 - शिक्षक समाज के लिए सुझाव या संदेश :-
शिक्षक दीपक की तरह जलकर स्वयं प्रकाश देता है।शिक्षक का व्यक्तित्व आदर्श और अनुकरणीय होता है। इसलिए शिक्षक को मानव समाज इतिहास और राष्ट्र का निर्माता कहा जाता है। शिक्षकों को अपने कर्तव्य और दायित्व का निष्ठा पूर्वक, कठिन परिश्रम,पूर्ण ईमानदारी, सत्य निष्ठा,लगन,साहस, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ करना चाहिए जिससे बच्चे शिक्षित होकर आदर्श नागरिक बनकर देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02ZQo9TgRzy44jdwhAEKQkivgbDQTwbpMMB3uE4rd7dWuSTT9hnsazFmHQJph6ZwYRl&id=100069042482506&mibextid=Nif5oz
👉9- संकलन एवं सहयोग
नाम: - रुचि त्रिवेदी एडमिन जनपद-कानपुर नगर उत्तर प्रदेश मिशन शिक्षण संवाद परिवार

बहुत बहुत बधाई
ReplyDelete