६१३~ अनमोल रत्न सुनील कुमार वर्मा प्राथमिक विद्यालय चपरतल्ला, ब्लॉक- मुजेहना, जनपद-गोण्डा, राज्य- उत्तर प्रदेश

 🏅 अनमोल रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय -
नाम- सुनील कुमार वर्मा
विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय चपरतल्ला, ब्लॉक- मुजेहना, जनपद-गोण्डा, राज्य- उत्तर प्रदेश, पिन कोड- 271301


प्रथम नियुक्ति : 09/11/2015
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 18/11/2015
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास : कार्यों का संक्षिप्त विवरण- बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु मैंने  बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन कर बच्चों तक पहुंँचाया, डोर टू डोर  बच्चों एवं अभिभावकों से नियमित सम्पर्क करके उन्हें सीखने में मदद करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमों में शामिल होकर शिक्षा का महत्व समझाया। बच्चों एवं अभिभावकों का वाहटसएप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन शिक्षण अधिगम ई सामग्री भेजकर और फोन काल करके सीखने के लिए प्रेरित किया। बच्चों व अभिभावकों के मोबाइल में दीक्षा एप रीड एलांग डाउनलोड करके प्रयोग करना सिखाया और सीखने के लिए प्रेरित किया। मोहल्ला पाठशाला संचालित किया मोबाइल व लैपटॉप साउंड की सहायता से आईसीटी आधारित शिक्षा के साथ साथ रोचक मनोरंजक एवं गुणवत्ता पूर्ण गतिविधि आधारित शिक्षण खेल गतिविधि का संचालन करके स्वयं एवं बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराकर आदर्श स्थापित किया तथा विजेता छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को पुरस्कृत किया। सरकारी विद्यालयों में नामांकन एवं नियमित उपस्थिति अभियान चलाकर



अन्य बच्चों को नामांकन कराने और उपस्थिति बढ़ाने हेतु आकर्षित किया। राष्टीय मतदाता जागरूकता अभियान पल्स पोलियो उन्मूलन जन जागरूकता अभियान मिशन शक्ति नारी सशक्तीकरण, नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जन जागरूकता अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा अभिशाप है घरेलू हिंसा बंद करो, लैंगिक समानता कोविड 19 से बचाव, पंजीकरण टीकाकरण जन जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्वच्छता जागरूकता, हमारा परिवार एवं लिंग भेद निषेध, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, मेरे बच्चें मेरे सपने दृढ़ निश्चय कौशल का विकास, आत्म सुरक्षा, अवकाश काल में शिक्षा हेतु समर कैंप का आयोजन, हीट बेब से सुरक्षा हेतु लोगों को जागरूक करना, हमारी जिम्मेदारी चलो हम भी जानें आदि विभिन्न विषयों पर जन समुदाय को जागरुक करने का काम किया है।
विद्यालय का वाट्स एप ग्रुप
नवोदय विद्यालय की तैयारी हेतु वाट्स एप ग्रुप
दिव्यांगजन बच्चों की सहायता हेतु ग्रुप आदि।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0z3vCGNKEAbriLWKxaLXAN8bqdBnayFDJVo4FLHySdhVUnt46L8g95PDcRPy8DP9el&id=100069042482506&mibextid=Nif5oz
A- स्वयं के प्रयास :-  नियमित ससमय उपस्थिति, आदर्श प्रार्थना सभा, प्रेरक प्रसंग, बाल गीत, कविता गायन सामान्य ज्ञान, स्वास्थ्य जांच, अनुपस्थिति बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु नियमित फोन काल्स, पड़ोस की बुलावा टोली रोचक गतिविधि आधारित बाल केन्द्रित शिक्षा बच्चों दिव्यांग बच्चों की सहायता।
B- अभिभावकों के सहयोग से : बच्चों का आधार कार्ड बनवाना, बच्चों को नियमित स्वच्छ रखने स्वस्थ रखने नियमित दो घंटे पढ़ाई करने व गृह कार्य  आदि पूर्ण करने में सहयोग।
C- अन्य शिक्षकों के सहयोग से : विद्यालय के भौतिक संसाधनों में वृद्धि, विद्यालय की स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण रंगाई पुताई, मध्याह्न भोजन योजना, अनुशासन समिति, जन जागरुकता अभियान डीबीटी धनराशि वितरण आदि।



D- जनप्रतिनिधि के सहयोग से : विद्यालय का कायाकल्प, बच्चों को पुरस्कार वितरण शिक्षकों को प्रोत्साहन, विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहयोग समारोह।
E- शासन के सहयोग से : डीबीटी धनराशि वितरण, स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करना। निशुल्क पुस्तक वितरण टैबलेट वितरण आदि।
F- जन सहभागिता से : विद्यालय के कार्य एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार, बच्चों के चिन्हांकन नामांकन एवं उपस्थिति में सहयोग। विभिन्न जन जागरुकता रैलियों एवं अभियान कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग।
👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम :  बच्चों का शत् प्रतिशत निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड दिव्यांग श्रेणी के बच्चों का दिव्यांगजन प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड बनवाया। सेवित क्षेत्र के शत् प्रतिशत बच्चों का विद्यालयो में नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित हुआ। बच्चों को ब्लांक जिला राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर  प्रतियोगिता में प्रतिभागिता एवं सम्मानित शैक्षिक गुणवत्ता में व्यापक सुधार व समाज में सकारात्मक परिवर्तन सरकारी शिक्षा और मेरे विद्यालय की समाज, विभाग जिला एवं प्रदेश स्तर पर सकारात्मक छवि का निर्माण हुआ है।
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन प्रयास के पहले आउट आफ स्कूल बच्चे इधर उधर घूमते रहते थे गृह कार्य आदि में व्यस्त रहते थे किन्तु प्रयास के बाद सेवित क्षेत्र के साथ साथ सुदूरवर्ती इलाकों कोड बच्चे स्कूल में नामांकन कराकर मौजूद रहते हैं कोई भी बच्चा आउट आफ स्कूल नहीं है।
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत- 85%
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या- 04




👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ :-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण : राज्य स्तरीय मेरी उड़ान प्रतियोगिता में 3 में से राज्य स्तर पर एक बालिका विजेता स्कूली शिक्षा महानिदेशक लखनऊ एवं यूनिसेफ प्रतिनिधि के द्वारा पुरस्कृत, बीएसए गोण्डा एवं एडी बेसिक देवीपाटन मंडल डायट प्राचार्य दर्जीकुआं द्वारा सम्मानित विद्यालय के बच्चे ब्लाक एवं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता।
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण : पूर्व छात्रों का नवोदय विद्यालय एवं नामचीन शासकीय विद्यालयों में चयन वीरगाथा प्रतियोगिता, मिशन शक्ति कार्यक्रम में सम्मानित।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ : शिक्षा से जुड़ी विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा आयोजित आनलाईन एवं आफलाइन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता।
👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ :- टीएलएम निर्माण एवं गतिविधि आधारित रोचक बाल केन्द्रित शिक्षा, अन्त्याक्षरी, कविता गायन, रंगोली प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता सुलेख एवं श्रुतिलेख प्रतियोगिता योगाभ्यास खो खो कबड्डी दौड़ एवं अन्य खेल कूद प्रतियोगिता आदि।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :- विद्यालय के शिक्षक ने अपने उत्कृष्ट कार्यों के प्रदर्शन से विकास खण्ड मुजेहना जिला गोण्डा उत्तर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है । जिससे समय-समय पर विभागीय अधिकारियों एवं संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
A- शिक्षकों के स्वयं के सृजित नवाचारों का विवरण :-  समय-समय पर शिक्षा और विद्यार्थियों विशेष रूप से कठिनाइयों से मुक्ति पाने के अनेक नवाचारों का इस्तेमाल करते हैं।
आज का पांच
आज का जीनियस
फूल पत्तियों से रंगोली
कबाड़ से जुगाड़
बाल अखबार
कूदो और सीखो
खेलो और जीतो
आओ स्कूल चलें
घंटी बजाया स्कूल बुलाया।
आज का मानीटर
स्कूल मेला
आधार कार्ड बनवाना शासकीय लाभ दिलाना।
बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाना।
प्रार्थना सभा में कविता गायन
नैतिक शिक्षा प्रेरक प्रसंग ।
स्वास्थ्य चर्चा
बच्चों को नियमित दो घंटे घर पर पढ़ाएंगे। बच्चों को निपुण बनाएंगे।
अन्य नवाचार
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों का विवरण :  1- मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी पुरस्कार।
2- राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता पुरस्कार विजेता एससीईआरटी उत्तर प्रदेश- 2021,
3- राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागिता उपलब्धियाँ।
4- राष्ट्रीय स्तर पर प्रशस्ति पत्र
अरविन्दों सोसाइटी द्वारा शून्य निवेश नवाचार के लिए 2020 में प्रशंसा पत्र।
5- स्वदेश गौरव सम्मान 2020 स्वदेश संस्थान अयोध्या उ०प्र० भारत।
6- राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान- 2022
7- राष्ट्र रत्न अवार्ड- 2023 
8- आदर्श शिक्षक सम्मान  संस्था कर्नाटक द्वारा
9- शिक्षा रत्न सम्मान शान्ति फाउंडेशन गोण्डा उत्तर प्रदेश कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत 
10- मिशन अभ्युदय एवं सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक एससीईआरटी लखनऊ द्वारा प्रेरणास्त्रोत शिक्षक सम्मान 2020
11- राज्य स्तरीय मेरी उड़ान प्रतियोगिता 2020 में बालिका के विजेता होने पर मुझे डायट प्राचार्य दर्जीकुआं/एडी बेसिक देवीपाटन मंडल द्वारा प्रशंसा पत्र।
12- बीएसए हमीरपुर द्वारा प्रशंसा पत्र- 2020
13- आईसीटी प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बीएसए जौनपुर द्वारा प्रमाण पत्र।
14- राज्यस्तरीय आइडियल लेशन प्लान वर्कशॉप- 2020 में प्रतिभाग प्रमाण पत्र।
15- बीएसए गोण्डा द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रशंसा पत्र।
16- संस्कृति विभाग अयोध्या उत्तर प्रदेश द्वारा प्रमाण पत्र
17- मिशन शक्ति कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बीएसए गोंडा द्वारा प्रशंसा पत्र- 2020
18- सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु बीएसए गोंडा द्वारा प्रशंसा पत्र 2023
19- डायट प्राचार्य दर्जीकुआं एवं बीएसए जिला गोंडा द्वारा प्रशस्ति पत्र 2023
20- एससीईआरटी उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आयोजित विभिन्न जनपद स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग।
अन्य संस्थाओं द्वारा सम्मानित
21- हौसला कवि सम्मेलन में बीएसए बागपत और डायट प्राचार्य उप शिक्षा निदेशक बागपत द्वारा प्रमाण पत्र 2023
22- शिक्षक रत्न सम्मान 2023 शान्ति फाउंडेशन गोण्डा कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत
23- मौलाना आजाद शिक्षा सम्मान
24- राज्य स्तरीय योगाभ्यास प्रमाण पत्र सीमेंट प्रयागराज द्वारा
25- राज्य स्तरीय आदर्श पाठ योजना विजेता (जनपद स्तरीय)
26- राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 जनपद स्तरीय चयन
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ : विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं एवं लेख प्रकाशित बच्चों अभिभावकों के द्वारा समुदाय और विभाग में आदर्श शिक्षक के रूप मिली पहचान ।
👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए सुझाव या संदेश : मिशन शिक्षण संवाद बच्चों की शिक्षा के द्वारा सर्वांगीण विकास करने वाला समर्पित स्फूर्तिवान शिक्षकों का स्वायत संगठन है। जो समय-समय पर नित्य नवीन गतिविधियों प्रयासों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय परिवार विभाग एवं समाज व राष्ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है मैं मिशन शिक्षण संवाद परिवार के साथ जुड़कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता हूँ तथा मिशन शिक्षण संवाद परिवार से जुड़े हुए सभी साथियों गुरुजनों का आभार व्यक्त करता हूँ,जो समर्पित भाव से शिक्षा के विकास तथा शिक्षकों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक व सभी सम्मानित गुरुजनों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई देता हूं।
👉8- शिक्षक समाज के लिए सुझाव या संदेश :- शिक्षक का व्यक्तित्व आदर्श और अनुकरणीय होता है इसलिए शिक्षक को मानव, समाज, इतिहास और राष्ट्र का निर्माता कहा गया है। शिक्षकों को अपने कर्तव्य और दायित्व का निर्वहन कठिन परिश्रम, पूर्ण ईमानदारी, सत्य निष्ठा, लगन , साहस, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ करना चाहिए। जिससे सभी का कल्याण हो सकें।
👉9- संकलन एवं सहयोग :: श्री बलजीत सिंह कनौजिया एडमिन जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश
मिशन शिक्षण संवाद परिवार

Comments

Post a Comment

Total Pageviews