दैनिक शैक्षिक संकलन
*मिशन शिक्षण संवाद जनपद वाराणसी*
*हार्वर्ड स्कूल के विशेषज्ञों ने किया प्राथमिक विद्यालय भिटारी का भ्रमण*
सरकारी स्कूलों में अध्ययन- अध्यापन में नित नए बदलाव अब देश - दुनिया को लुभाने लगा है। इसी बदलाव और संपर्क संस्था की ओर से किए गए कार्यों के अध्ययन हेतु *यूनाइटेड स्टेट के चर्चित हॉवर्ड बिजनेस स्कूल के विशेषज्ञ लेडिया बेगाग और एमिली टेडार्ड्स द्वारा जनपद वाराणसी के प्राथमिक विद्यालय भिटारी* का भ्रमण किया गया। विद्यालय के *प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार सिंह ने टीम के सदस्यों का स्वागत किया।* टीम द्वारा इस बात का अध्ययन किया गया कि उत्तर प्रदेश के लिए शिक्षा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्यों है। टीम द्वारा शिक्षा के परिवर्तन में नवाचार की भूमिका, संपर्क स्मार्ट शाला शिक्षकों बच्चों को कैसे लाभान्वित कर रहा है। इस बारे में शिक्षकों से विचार-विमर्श किया गया। *टीम से बात करने में मुख्य रूप से सरिता राय, अमृता सिंह, नीलम राय, मीनू शुक्ला, दीपक गुप्ता, मनोज कुमार, सविता देवी, सविता कुमारी रहे।* विशेषज्ञों की टीम ने संपर्क संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए डिवाइस के बारे में भी जानकारी ली। शिक्षकों ने बताया कि स्मार्ट क्लास में इस डिवाइस का व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा यह भी बताया गया कि इसमें उपलब्ध संपर्क दीदी के सवाल से बच्चे का भी काफी प्रभावित हो रहे हैं। यह कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर बनाया गया है। इसके साथ-साथ टीम के सदस्यों ने विद्यालय में प्रयोग किए जाने वाले अन्य टी एल एम को भी देखा। टीम के सदस्यों ने इसकी भरपूर सराहना की। टीम के अध्ययन को एक पुस्तक के रूप में उकेरा जाएगा जिससे देश दुनिया के लोग अध्ययन कर सकेंगे। टीम के साथ *संपर्क टीम से पुनीत सिंह, नितेश अग्रवाल, अमित कुमार, राजन अधिकारी, अनूप पाण्डेय आदि मौजूद रहे।*
_🙏🏻साभार_
रविन्द्र कुमार सिंह (प्र. अ.)
प्रा.वि. भिटारी
काशी विद्यापीठ, वाराणसी
संकलनकर्ता
रविन्द्र कुमार सिंह
मिशन शिक्षण संवाद वाराणसी
_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*
Comments
Post a Comment