६१४~ अनमोल रत्न उमा शुक्ला कम्पोजिट विद्यालय काजी देवर द्वितीय, झंझरी, गोण्डा, उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न🏅

1- शिक्षक- उमा शुक्ला

पद- सहायक अध्यापक 

विद्यालय- कम्पोजिट विद्यालय काजी देवर द्वितीय, झंझरी, गोण्डा, उत्तर प्रदेश


प्रथम नियुक्ति तिथि- 02/12/1997

वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 06/10/2007

2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास-

A- स्वयं के प्रयास- विद्यालय की भौतिक स्थिति, प्रार्थना सभा, विद्यालय का परिवेश 

B- सभी शिक्षक साथियों का सहयोग, प्रेरित करके

3- किये गए प्रयासों का परिणाम-

A- नामांकन में वृद्धि

B- लगभग 90% बच्चों की उपस्थित 

4-A- विद्यार्थियों की उपलब्धियां-विद्यालय निपुण बनने के लिए प्रयासरत



B- नवोदय विद्यालय परीक्षा में एक बच्चे का चयन हुआ है।

5- विद्यालय का प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक व सामाजिक एवं खेल कूद गतिविधियां-समय सारिणी के अनुसार कक्षा विभाजन, शनिवार को रोचक ढंग से बाल सभा का आयोजन, खेलकूद, राष्ट्रीय पर्व,ज्योतियों पर सांस्कृतिक आयोजन कर बच्चों में उनके प्रति समझ विकसित करना।

6- शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां-

A-1-शिक्षकों के स्वयं के नवाचार-प्रार्थना सभा- माइक व इम्पीरियल के साथ, ड्रम के साथ पी०टी०, नित्य अलग- अलग प्रार्थना, नये नये प्रेरणा गीत, प्रतिज्ञा, सामान्य ज्ञान पर चर्चा, समाचारपत्र वाचन, सुविचार वाचन, एक अध्यापक द्वारा सुविचार पर चर्चा,प्रत्येक दिन की प्रार्थना सभा का रजिस्टर पर अंकन। शिक्षण अधिग्रहण समग्र के साथ शिक्षण कार्य, प्रति दिन डायरी के अनुसार शिक्षण कार्य। बच्चों की अनुपस्थित पर बुलावा टोली बुलाकर लाती है अभिभावकों से फोन पर बातचीत।रोचक गतिविधियों का आयोजन, बच्चों द्वारा नृत्य, लघु नाटिका,नाटक,मूक अभिनय, खेल, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता, प्रतिस्पर्धात्मक माहौल से विद्यालय की प्रशंसा विद्यालय स्तर, न्याय पंचायत स्तर, विकास खंड स्तर व जनपद स्तर पर होती है। विद्यालय के यूट्यूब चैनल पर अच्छी अच्छी गतिविधियां अपलोड की जाती हैं। विद्यालय में बाल संसद, मीना मंच भी क्रियाशील है। बच्चे व रसोइया विद्यालय को स्वच्छ व सुन्दर बनाते हैं। विद्यालय में सक्रिय व सुन्दर पुस्तकालय बच्चों द्वारा सक्रिय है। विद्यालय का व्हाट्सएप ग्रुप जिसमें प्रधान, अभिभावक, क्रियाशील, प्रधान प्रतिनिधि, शिक्षक, रसोइया, बच्चे, गांव के सम्मानित सदस्य जुङे हुए है। विद्यालय की सभी सूचनायें, गतिविधियां ग्रुप पर पोस्ट की जाती है।








2- निपुण लक्ष्य हासिल बच्चों को निपुण विद्यार्थी बैच से सम्मानित किया जाता है।

3- विद्यालय में लिंग भेद नहीं किया जाता है।

4- बच्चे पूर्ण गणवेश में विद्यालय आते है।

5- विद्यालय में शामिल को भी नित्य प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है।

6- बच्चों का नियमित आकलन भी किया जाता है।

B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मान एवं पुरस्कारों का विवरण-

उमा शुक्ला क्रियाशील विद्यालय काजी देवर द्वितीय, झंझरी, गोण्डा को शिक्षक रत्न 2023, सावित्रीबाई फुले सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया है।

















C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियां- उमा शुक्ला सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय काजी देवर द्वितीय, झंझरी, गोण्डा ने दीक्षा एप पर 350 ऑनलाइन ट्रेनिंग की हैं। सम्पूर्ण बेसिक शिक्षा स्टाफ, अभिभावक, बच्चों, प्रधान, सचिव आदि सदस्यों के साथ स्नेह व मित्रवत संबंध हैं।

7- मिशन शिक्षण संवाद के लिए सुझाव- टीम मिशन शिक्षण संवाद पूरी लगन व कर्तव्यनिष्ठा के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध करा रही है। मेरा सभी साथियों को सादर प्रणाम।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02Jeb6qXfphvzh3GvEa1bEtGWHJ26kvBJYrrWA5CQG5gMYaGrHxhr7KwdoJSsoe4eXl&id=100069042482506&mibextid=Nif5oz

साभार:- 

उमा शुक्ला (सहायक अध्यापक)

कम्पोजिट विद्यालय काजी देवर द्वितीय, विकास खंड-झंझरी,जनपद-गोण्डा, उत्तर प्रदेश।

संकलन :- बलिजीत कनौजिया 

मिशन शिक्षण संवाद गोण्डा 

Comments

Total Pageviews