दैनिक शैक्षिक संकलन
*मिशन शिक्षण संवाद जनपद कुशीनगर*
0️⃣1️⃣ आज दिनांक 10.01.2024 दिन बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा नगर पंचायत कप्तानगंज में माननीय सांसद श्री विजय कुमार दूबे जी माननीय मंत्री श्री अतुल सिंह जी माननीय विधायक श्री विनय प्रकाश गोंड जी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीं विजय खेतान जी आदरणीय उपजिलाधिकारी महोदय कप्तानगंज आदि अनेक सम्मानित अतिथि गण की उपस्थिति में बेसिक शिक्षा कप्तानगंज के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन ।
_🙏🏻साभार_
*बलिराम चौहान* (प्र.अ.)
कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज
जनपद कुशीनगर
0️⃣2️⃣आज दिनांक 10 जनवरी 2024 को उच्च प्राथमिक विद्यालय नाउमुंडा कम्पोजिट सुकरौली कुशीनगर के परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम नाउमुंडा ग्रामसभा के ग्राम प्रधान श्रीमती छोटी देवी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुकरौली क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजना पासवान एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश शाही उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विजेन्द्र मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक अध्यापक ( स्काउट मास्टर) डॉ राजेश कुमार गुप्ता, सहायक अध्यापिका श्रीमती आकांक्षा दुबे एवं शिक्षा मित्र बागेन्दर प्रसाद अपने स्कूल के बच्चों, स्काउट, गाइड,कब, बुलबुल के साथ बहुत ही अच्छा प्रस्तुतिकरण दिया।
_🙏🏻साभार_
*विजेंद्र मणि त्रिपाठी* (प्र.प्र.अ.) एवं
डॉ० राजेश कुमार गुप्ता (स्काउट मास्टर)
उच्च प्राथमिक विद्यालय नाउमुंडा कम्पोजिट
सुकरौली जनपद कुशीनगर
0️⃣3️⃣ विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम (ग्राम सभा पैकोली लाला)के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय पैकोली लाला, सुकरौली, कुशीनगर के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम (सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, स्वच्छता गीत एवं स्कूल चलो अभियान गीत पर नृत्य) प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्री प्रमोद कुमार मिश्र एवं मैं सहायक अध्यापक गरिमा उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा सीमित समय एवं सीमित संसाधनों में बहुत सुंदर प्रस्तुति दिया गया।
_🙏🏻साभार_
*श्री प्रमोद कुमार मिश्र* (प्र.अ.)
उच्च प्राथमिक विद्यालय पैकोली लाला
सुकरौली जनपद कुशीनगर
संकलकर्ता
मिशन शिक्षण संवाद कुशीनगर
_✏️संकलन
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*
Comments
Post a Comment