अन्तर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस

एनिमेशन एक प्रकार की प्रक्रिया है,

जिसमें डिजाइनिंग लेआउट से बनता है। 

फोटोग्राफिक्स में इसका मुख्य है उपयोग,

मल्टीमीडिया से गेम वह फिल्म बनता है।।


'अन्तरराष्ट्रीय एनिमेशन दिवस' विश्व में,

28 अक्टूबर ASIFA द्वारा मनाया जाता है। 

एनिमेशन की कला का जश्न मनाने हेतु,

वैश्विक कार्यक्रम रूप में मनाया जाता है।।


इस दिन का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन,

'चाल्स एनिल रैनौड' के थिएटर में चला।

एनिमेशन के उनके सार्वजनिक प्रदर्शन ने,

ऑप्टिकल मनोरंजन में इतिहास रचा।।


एनिमेशन फिल्में कागज-कम्प्यूटर के उपयोग से, 

तकनीकी के असाधारण से ही प्रदर्शित करती है।

ड्राइंग, पेंटिंग, कठपुतली को एनीमेटेड करना,

यह सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को समृद्ध करती है।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews