भारतीय वायु सेना

आकाश से निगरानी करता,

दुश्मन के प्रति चौकन्ना रहता।

भारतीय सशस्त्र सेना का है एक अंग,

युद्ध, आपदा में तत्पर रक्षक रहता।।


भारतीय वायु सेना दुनिया की,

चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है।

'नभः स्पृशं दीप्तम् ' है ध्येय वाक्य,

भारत विभाजन के पहले से वायुसेना है।।


8 अक्टूबर 1932 में ब्रिटिश काल में,

भारत में वायुसेना की स्थापना हुई।

1945 के द्वितीय विश्व युद्ध में,

इसके द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।।


स्वतन्त्रतापूर्व ( 1950) में इसे,

राॅयल इंडियन एयर फोर्स कहा जाता था।

आजादी के पश्चात 'रॉयल' शब्द हटा, 

इंडियन एयरफोर्स अब कहा जाता है।।


भारतीय वायुसेना का 

गहरा नीला, हल्का नीला और सफेद है रंग।

मुख्यालय इसका नई दिल्ली है,

सुखोई, मिराज, तेजस लड़ाकू विमान है अंग।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews