महान संत

सनातन धर्म के संत आर्य समाज के थे वह संस्थापक,

स्वामी दयानंद सरस्वती थे सामाजिक आध्यात्मिक चिंतक।

आज भारतीय मना रहे हैं स्वामी दयानंद सरस्वती पुण्यतिथि,

प्रगतिशील समाज के निर्माणकर्ता थे समाज की अमूल्य निधि।


"सत्यार्थ प्रकाश" रचकर सामाजिक बुराइयों का खंडन किया,

बाल विवाह, सती प्रथा विरोध कर जन जागृति का प्रण लिया।

पुण्यतिथि पर भारत के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया,

वेदों के प्रकाण्ड ज्ञाता, महान सन्त को सबने आज याद किया।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।



Comments

Total Pageviews