भारतीय वायु सेना दिवस

देश की रक्षा में वायु सेना,

अहम भूमिका निभाती है।

आसमान से नजर रखकर,

सटीक हमला कर पाती है।।


आजादी के बाद वायु सेना,

पाँच युद्ध में शामिल हुई।

इसकी वीरता और सजगता से,

पूरी दुनिया इनकी कायल हुई।।


हर साल 8 अक्टूबर को भारत में,

वायु सेना दिवस मनाया जाता।

महत्वपूर्ण पुराने विमानों का,

शानदार प्रदर्शन कराया जाता।।


भारतीय वायु सेना का गठन,

8 अक्टूबर 1932 में हुआ था।

यूनाइटेड किंग्डम की फोर्स के लिए,

सहायक बल के रूप में स्थापित किया था।।


रचयिता
शहनाज बानो,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौंरी -1,
विकास क्षेत्र-मानिकपुर,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews