विश्व सांख्यिकी दिवस

सांख्यिकी गणितीय आँकड़ों के संग्रहण है, 

प्रदर्शन वर्गीकरण और गुणों का आंकलन है 

जिससे प्रकृति विज्ञान, सामाजिक विज्ञान,

मानविकी, सरकार, व्यापार का होता आंकलन है 


डेटा संग्रहण, पैटर्न और मॉडल से होता है,

निश्चित-अनिश्चित डेटा का प्रदर्शन होता है।

गणितीय सांख्यिकी को श्रेणी पदों में दिखाते,

समता-विषमता सांख्यिकी से स्पष्ट होता है।।


देश की प्रगति का संकेतक होता है,

नीतिगत फैसलों का कार्यान्वयन करता है।

समय-समय पर आँकड़े उपलब्ध कराता,

गुण-अवगुण का सांख्यिकी प्रदर्शन करता है।।


संयुक्त राष्ट्र  सांख्यिकी आयोग ने, 

अक्टूबर 2010 को प्रस्तावित किया।

प्रति पाँच वर्ष में दिवस मनाया जाएगा, 

फरवरी 2010 के 41वें सत्र में निर्देशित किया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews