विश्व खाद्य दिवस

हर भूखे को भोजन मिले,

जन-मन का हो यही प्रयास।

पेट की क्षुधा मिटाने को,

मानव करें काम की तलाश।।


शादी-पार्टी में होता खाना बर्बाद,

भूख से ज्यादा भोजन ना ले यार।

भोजन को ना कूड़ा में फेंक दो, 

जरूरतमंदों तक पहुँचे हैं अधिकार।


1945 में संयुक्त कृषि संगठन 11 बना,

देश में भुखमरी पर तब मुद्दा बना।

स्वास्थ्य कल के सुरक्षा के लिए 

खाद्य बर्बादी रोकने को कानून बना।।


प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को,

विश्व का दिवस मनाया जाता है।

भोजन की बर्बादी रोकने हेतु,

जन-जागरूकता लाया जाता है।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews