विश्व पशु दिवस

कुत्ता, बिल्ली, भेड़, बकरी,

खच्चर, गधा, गाय, खरगोश।

शेर, चीता, भालू और हाथी,

हिरन, गैंडा, लोहड़ी, जंगली भैंस।।


सूंघने की शक्ति संग, होते ये वफादार,

घर, समान, सम्पत्ति के रक्षक पहरेदार। 

पशुओं की उपयोगिता और है महत्व, 

पशु कल्याण हेतु मानक करने जोरदार।।।


विलुप्त होती प्रजातियों की रक्षा करना,

मानव से पशुओं के सम्बन्ध मजबूत करना।।

'विश्व पशु दिवस' का है यही उद्देश्य, 

आश्रय, संरक्षण और है गुणवत्ता रखना।। 


प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर को  दुनिया में, 

विश्व पशु दिवस मनाया जाता है।

जानवरों के महान संरक्षक सेंट फ्रांसिस के,

जन्मदिन के पर्व के रूप में मनाया जाता है।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews