अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस

तरह-तरह की कलात्मक चीजें, 

अद्वितीय, व्यक्ति और सोच दिखाते।

मूर्ति, चित्र, संगीत या हो अभिनय,

कलाकार की कल्पना सामने लाते।।


सामान्य चीजों को कलात्मक रूप हैं देते,

छुपी प्रतिभा को नवीन कौशल हैं देते।

अद्भुत इमारत, पुस्तक या हो कोई वस्तु,

कीमती, दुर्लभ, विशेष महत्व के कर देते।।


कलाकार की दुनिया होती नवीनता पूर्ण,

नित नये रिकॉर्ड बनाते, चित्र भावपूर्ण।

कलाकार की सोच रचनात्मक है होती,

निकृष्ट में उत्कृष्ट खोजते हैं वो संपूर्ण।।


25 अक्टूबर को दुनिया भर में,

अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस मनाया जाता है।

कला की दुनिया और कलाकार के हुनर का,

रचनात्मक उत्पाद का जश्न मनाया जाता है।।


अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस की स्थापना,

कनाडाई कलाकार क्रिस मैकक्लेर ने की थी।

वो एक 'रोमांटिक यथार्थवादी' शैली में माहिर

यथार्थवादी चित्र विचारों का एक तरीका थी।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews